MP BJP NEWS: किसान, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठकों की सूचना

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री रणवीर सिंह रावत ने बताया कि मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य, जिला अध्यक्ष एवं जिला महामंत्रियों की बैठक 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर में आयोजित की गयी है।प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री अरविन्द भदौरिया उपस्थित रहेंगे।

अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक 4 को भोपाल में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सनवर पटेल ने बताया कि मोर्चा की बैठक 4 जुलाई को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आयोजित की गयी है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री अरविन्द भदौरिया, सह प्रभारी श्री पंकज जोशी, श्री कैलाश जाटवा उपस्थित रहेंगे।

पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बैठक 5 को भोपाल में

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगत सिंह कुशवाह ने बताया कि मोर्चा की बैठक 5 जुलाई को प्रातः 11 बजे प्रदेश कार्यालय पं. दीनदयाल परिसर भोपाल में आहूत की गयी है। बैठक को पूर्व मुख्यमंत्री एवं सदस्यता अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी श्री शिवराजसिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री राकेश सिंह, प्रदेश संगठन महामंत्री श्री सुहास भगत, प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के प्रदेश प्रभारी श्री अरविन्द भदौरिया, सह प्रभारी श्री पंकज जोशी, श्री कैलाश जाटवा, मोर्चा के राष्ट्रीय प्रभारी, सांसद श्री गंगाचरण राजपूत, सह प्रभारी श्री मधु साहू उपस्थित रहेंगे।

अजा मोर्चा में सदस्यता प्रभारी एवं सह प्रभारी नियुक्त

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री सूरज कैरो ने सदस्यता अभियान के लिए सदस्यता प्रभारियों की घोषणा की है। प्रदेश सदस्यता प्रभारी श्री ताराचन्द बावरिया, सह प्रभारी श्री रामप्रकाश वंशकार एवं श्री गौतम टेटवाल को नियुक्त किया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !