शादी से लौटकर आई प्रियंका को बॉयफ्रैंड ने गोली मार दी | DATIA SAMACHAR

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्य प्रदेश में दतिया जिले के भांडेर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के करीब 3-4 बजे गोलू यादव नामक युवक ने प्रियंका साहू नामक एक महिला की गोली मारकर हत्या कर दी। मिली जानकारी के मुताबिक, प्रियंका की पिछले महीने की 28 तारीख को शादी हुई थी। इसी क्रम में वह शादी के बाद पहली बार अपने मायके आई हुई थी।

प्रेम प्रसंग के चलते हुई हत्या

वहीं, बीते शनिवार को प्रियंका के ससुराल पक्ष के लोग उसे लेने आए थे, लेकिन किसी कारण से वो जा नहीं सकी थी। बताया जा रहा है कि गोलू यादव (आरोपी) से प्रियंका का प्रेम प्रसंग चल रहा था। इस बीच प्रियंका की कहीं और शादी हो जाने से गोलू परेशान रहने लगा था। गोलू नहीं चाहता था कि प्रियंका की कहीं और शादी हो या वो वापस अपने ससुराल जाए।

जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची भांडेर पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। साथ ही आरोपी गोली के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की जांच में पुलिस जुट गई है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!