मोदी सरकार ने 2 साल में 381199 नौकरियां दीं | GOV JOB DATA

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी सरकार पर नौकरियों को लेकर अक्सर हमले होते हैं। पहली बार केंद्र सरकार ने डाटा जारी किया है। केंद्र ने बताया कि 2 सालों में कुल 381199 नौकरियां दीं गईं। बजट भाषण में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने यह जानकारी दी थी। उन्होंने बताया कि ये नौकरियां केंद्र के सभी विभागों का कुलयोग है। 

विभागवार ब्यौरा दिया 

सरकार ने विभागवार ब्यौरा दिया है कि कौन से विभाग में कितने लोगों को पिछले दो सालों में नौकरी पर रखा गया है। सरकार ने कहा है कि जहां एक मार्च 2017 को 32 लाख 38 हजार 397 लोग सरकारी नौकरी में थे, वहीं एक मार्च 2019 को यह आंकड़ा बढ़कर 36 लाख 19 हजार 596 हो गया। इस हिसाब से इसमें 3 लाख 81 हजार 199 की बढ़ोतरी देखने को मिली है। 

विपक्ष ने सवाल किया था

बेरोजगारी के मुद्दे पर कांग्रेस सहित तमाम विपक्ष भाजपा नीत एनडीए सरकार को लगातार घेरता रहा। नोटबंदी के बाद इस मामले में लगातार सरकार की आलोचना होती रही थी। 

सबसे ज्यादा नौकरी रेलवे में 

सरकार ने दावा किया कि सबसे ज्यादा 98 हजार 999 लोगों को रेलवे में नौकरी पर रखा गया। दो साल पहले 12.7 लाख नौकरी पर थे, जिनकी संख्या 2019 में बढ़कर 13.69 लाख हो गई।  इसके अलावा 80 हजार लोगों को पुलिस में, 53 हजार को अप्रत्यक्ष कर विभाग में, 29,935 लोगों को प्रत्यक्ष कर विभाग में नौकरी पर रखा गया है। वहीं रक्षा मंत्रालय के सिविल विभाग में 46,347 लोगों को नौकरी दी गई। 2017 में 42,370 नौकरी पर थे, जो बढ़कर 88,717 हो गए हैं। 

इन विभागों में भी मिली नई नौकरी

देश के कई लोगों को परमाणु उर्जा, दूरसंचार, जल संसाधन जैसे मंत्रालयों और विभागों में भी नौकरी मिली। इनमें 10 हजार परमाणु उर्जा विभाग, 2250 दूरसंचार विभाग, 3981 जल संसाधन शामिल हैं। इसके अलावा 7743 विज्ञान व तकनीकी विभाग, 6338 खनिज मंत्रालय, 2056 कार्मिक मंत्रालय, 1833 विदेश मंत्रालय, 3647 संस्कृति मंत्रालय, 1835 कृषि विभाग और 1189 नागर विमानन मंत्रालय में रखे गए। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !