INDORE NEWS: चलती ट्रेन में बॉडी मसाज करवाइए, इंदौरियों के लिए हुई घोषणा

Updesh Awasthee
इंदौर। भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिए ट्रेन में सिर की चम्पी और पैर की तेल मालिश की सुविधा शुरू करने की घोषणा की है। पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के मुताबिक, इंदौर से शुरू होने वाली 39 ट्रेनों में मालिश की सुविधा दी जाएगी। रेलवे ने अपनी नियमित ट्रेनों में पहली बार इस तरह की सुविधा शुरू करने का निर्णय लिया है। अभी तक विशेष पर्यटक रेलगाड़ियों मसलन पैलेस ऑन व्हील्स, महाराजा एक्सप्रेस में स्पा, मसाज की सुविधाएं दी जाती हैं।

किन ट्रेनों में मिलेगी मसाज सर्विस

रतलाम मंडल ने शुक्रवार को ट्रेनों में मसाज शुरू करने के आदेश दिए। मालवा एक्सप्रेस, नई दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस, अहिल्यानगरी एक्सप्रेस, अवंतिका एक्सप्रेस, क्षिप्रा एक्सप्रेस, नर्मदा एक्सप्रेस, पेंच वैली एक्सप्रेस, उज्जयिनी एक्सप्रेस में मसाज की सुविधा शुरू हो रही हैं। हर ट्रेन में 3 से 5 प्रशिक्षित मसाजर रहेंगे। मसाज की सुविधा सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक के लिए रहेगी। 

ट्रेन में मसाज सर्विस का चार्ज कितना होगा

मालिश के लिए गोल्ड स्कीम में 100 रुपए, डायमंड में 200 और प्लेटिनम स्कीम में 300 रुपए की दरें निर्धारित है। गोल्ड स्कीम में 15 से 20 मिनट तक जैतून या कम चिपचिपे तेल से मालिश होगी, जबकि डायमंड एवं प्लेटिनम स्कीमों में तेल के साथ क्रीम और वाइप्स के साथ मालिश की जाएगी। हर कोच मसाजर का नंबर होगा। 

इंदौर से ट्रेन में मसाज सर्विस कब से शुरू होगी

मसाज सर्विस 15 से 20 दिनों के शुरू हो जाएगी। अगर परीक्षण कामयाब रहा तो मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, चेन्नई, बेंगलुरु, जम्मू, वैष्णोदेवी धाम कटरा, हरिद्वार, देहरादून तक यह सेवा शुरू होगी। इस योजना से रेलवे को सालाना 20 लाख रुपए मिलेंगे। रेलवे को उम्मीद है कि इससे 90 लाख रुपए की अतिरिक्त टिकट बिक्री होगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289
Tags

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!