INDORE NEWS : पत्नी की किट-किट परेशान होकर छत से कूद गया पति, मौत

इंदौर. पत्नी द्वारा रोज-रोज किए जाने वाले झगड़े से परेशान होकर एक युवक ने छत से कूदकर जान दे दी। घटना शुक्रवार सुबह गांधी नगर मल्टी में घटित हुई। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है।

पुलिस के अनुसान शुक्रवार सुबह सूचना मिली थी कि गांधी नगर मल्टी के नीचे किसी युवक की लाश पड़ी है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक की पहचान मल्टी में ही रहने वाले रवि करोसिया (RAVI Krosia) के रूप में की। पुलिस द्वारा प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि मृतक ने अपनी पत्नी द्वारा रोज-रोज किए जाने वाले विवाद से परेशान होकर छत से कूदकर आत्महत्या की है।  

शादी के बाद से मृतक और उसकी पत्नी का विवाद होता रहता था। गुरुवार रात भी दोनों के मध्य जमकर विवाद हुआ था। विवाद के दौरान मृतक ने अपनी पत्नी से कहा था कि तुम्हारे रोज-रोज के झगड़े से मैं परेशान हो गया हूं...मैं अपनी जान दे दूंगा। गुरुवार देर रात पति-पत्नी के मध्य पुन: विवाद हुआ तो युवक गुस्से में घर से चला गया। शुक्रवार सुबह उसकी लाश मल्टी के प्रांगण में मिली। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
Tags

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !