प्रज्ञा सिंह ठाकुर देशभक्त नहीं देशद्रोही: दिग्विजय सिंह (VIDEO) | BHOPAL NEWS

भोपाल। लोकसभा चुनाव के लिए भोपाल सीट से मतदान हो चुका है और इसी के साथ दिग्विजय सिंह भी मुखर होने लगे हैं। आज उन्होंने साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर के 'नाथूराम गोडसे' वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि 'गोडसे का महिमा मंडन करने वाले देशभक्त नहीं बल्कि देशद्रोही हैं।'

क्या कहा था प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने

मात्र 24 सेकेंड के वीडियो में साध्वी प्रज्ञा सिंह कहतीं हैं कि 'नाथुराम गोडसे देशभक्त थे, हैं और रहेंगे। उनको आतंकवादी कहने वाले लोग, स्वयं की गिरेवान में झांककर देखें, अबकी चुनाव में ऐसे लोगों को जवाब दे दिया जाएगा। ' प्रज्ञा सिंह, कमल हासन के उस बयान पर प्रतिक्रिया दे रहीं थीं जिसमें उन्होंने नाथुराम गोडसे को आजाद भारत का पहला हिंदू आतंकवादी बताया था। 


ये देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है: दिग्विजय सिंह

37 सेकेंड के वीडियो में दिग्विजय सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश भाजपा के लोग, नरेंद्र मोदीजी, अमित शाह जी, ये सब लोग इस मामले पर बयान दें और देश से माफी मांगे। राष्ट्रीयता के खिलाफ जिन शब्दों का उपयोग किया गया है मैं उसकी घोर निंदा करता हूं, नाथूराम गोडसे एक हत्यारा था और उसको महिमा मंडित करना, ये देशभक्ति नहीं है, ये देशद्रोह है। 


नाथूराम गोडसे: महात्मा गांधी की हत्या के बाद कोर्ट में 

भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!