प्रज्ञा ठाकुर गोडसे बयान पर अड़ीं, भाजपा ने झूठी जानकारी दी | MP NEWS

भोपाल। महामंडलेश्वर से भाजपा नेता बनीं साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर नाथूराम गोडसे वाले कथित विवादित बयान पर अड़ गईं हैं। हालात यह बने कि बात को संभालने के लिए भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेंद्र पाराशर ने अपनी तरफ से यह बोल दिया कि साध्वी ने माफी मांग ली है। उन्होंने इसकी सूचना अमित शाह, शिवराज सिंह चौहान, नरोत्तम मिश्रा एवं राकेश सिंह को भी दे दी है। 

लोकेंद्र पाराशर ने अपने पर्सनल ट्वीटर अकाउंट पर लिखा कि 'नाथूराम गोडसे पर दिए अपने बयान के लिए  साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने माफी मांगी है। यह उनका निजी बयान था। भारतीय जनता पार्टी इस प्रकार के  किसी भी बयान से सहमत नहीं हो सकती। चौंकाने वाली बात यह है कि भाजपा के आधिकारिक ट्वीटर अकाउंट @BJP4MP पर इस बारे में कुछ भी नजर नहीं आ रहा है। ना ही साध्वी का कोई माफीनामा सामने आया है। यहां तक कि उन्होंने अपने आधिकारिक हेंडल @SadhviPragya_MP पर भी कोई खेद प्रकट नहीं किया है। 

अपने बयान पर अड़ी हुईं हैं प्रज्ञा ठाकुर

सूत्रों का कहना है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर अपने बयान पर अड़ गईं हैं। उन्होंने भाजपा के सामने साफ कर दिया है कि वो इस बात पर कतई माफी नहीं मांगेंगी। प्रज्ञा ठाकुर ने नाथुराम गोडसे को देशभक्त बताया है। इससे पहले एटीएस चीफ हेमंत करकरे की आतंकवादी हमले में हुई मौत को अपने श्राप का परिणाम बताने के बाद प्रज्ञा ठाकुर को कई बार माफी मांगनी पड़ी थी। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !