SHE BOX: अब प्राइवेट सेक्टर की महिला कर्मचारी भी शिकायत कर सकतीं हैं | EMPLOYEE NEWS

भोपाल। केंद्र सरकार द्वारा संचालित SHE BOX में अब प्राइवेट सेक्टर की महिला कर्मचारी भी कार्यस्थल पर अभद्रता एवं यौन प्रताड़ना की शिकायत कर सकतीं हैं। इससे पहले तक यह केवल सरकारी महिला कर्मचारियों तक सीमित था। 

जुलाई 2017 में केंद्रीय महिला और बाल विकास मंत्रालय ने इसे लॉन्च किया था। इसका मकसद यह था कि महिलाएं यहां कार्यस्थल प्रताड़ना और यौन प्रताड़ना की शिकायतें कर सकें। पायलट प्राेजेक्ट के तहत इस प्लेटफाॅर्म पर केवल सरकारी केंद्रीय कार्यालयों में कार्यरत महिलाएं ही शिकायत कर सकती थीं। इसके बाद इस प्लेटफॉर्म को राज्यों के सरकारी ऑफिसों में कार्यरत महिलाओं के लिए भी लॉन्च किया गया लेकिन अब इसमें फिर बदलाव किया गया है। 

अब www.shebox.nic.in पर जाकर प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत महिलाएं भी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इसकी मॉनीटरिंग सीधे महिला और बाल विकास मंत्री मेनका गांधी करती हैं। मप्र महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एम बी ओझा ने बताया कि शी बाक्स में अब प्राइवेट सेक्टर की महिलाएं भी कार्यस्थल प्रताड़ना और यौन उत्पीड़न की शिकायत दर्ज कर सकती हैं, जिसका निराकरण विभाग द्वारा किया जाएगा। शी बॉक्स में महिलाओं द्वारा की गई शिकायत की मॉनीटरिंग केंद्र और प्रदेश स्तर पर होती है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !