SEHORE के लिए हल्दीराम जैसा माॅडल लाउंगा: दिग्विजय सिंह | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। आज सीहोर विधानसभा में श्री दिग्विजय सिंह ने विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। सीहोर प्रस्थान से पूर्व श्री सिंह अय्यप्पा मंदिर जाकर भगवान का आशीर्वाद लिया और भोपालवासियों की खुशहाली की कामना की। व्यापारियों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा इंस्पेक्टर राज कांग्रेस सरकार ने ही समाप्त किया था। उन्होंने कहा कि बेस्ट एक्टर राज के खिलाफ हैं। 

कपड़ा फैक्ट्री की अपार संभावना है 

सीहोर में उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पाकिस्तान से सातारा याद कर गन्ना किसानों की और शक्कर मिलों की की सेहत बिगाड़ दी है। राइस व दाल मीलों को टैक्स फ्री कर कर उनकी सरकार ने संकट से उभारा था। श्री सिंह ने खाद्य प्रसंस्करण उद्योग, कोल्ड स्टोरेज की संभावना का जिक्र करते हुए कहा कि व्यापारी व किसान दोनों को इससे लाभ होगा। उन्होंने आगे कहा कि सीहोर के लिए बीकानेरवाला या हल्दीराम नमकीन वालों जैसा माॅडल लाया जाएगा। कार्यक्रम के उपरांत श्री दिग्विजय सिंह प्रसिद्ध हनुमान मंदिर में दर्शन किए तथा सीहोर वासियों सहित प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम के सूत्रधार अक्षत कासट (पूर्व उपाध्यक्ष हैंडीक्राफ्ट गोल्ड भारत सरकार), आशीष गहलोत (मीडिया पैनल लिस्ट प्रदेश कांग्रेस) सुरेश बाबू, ईश्वर ठाकुर बहादुर, चेतन परमार, शैलेश राठी तथा बड़ी संख्या में व्यापारी बंधु कार्यक्रम में उपस्थित थे। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!