साध्वी प्रज्ञा सिंह समर्थकों ने NCP कार्यकर्ता को पीटा (VIDEO) | BHOPAL NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। लोकसभा चुनाव 2019 में भोपाल सीट से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा सिंह के समर्थकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा। यह घटना एसडीएम कार्यालय में हुई है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्ता यहां काले झंडे दिखाने आया था। 

न्यूज ऐजेंसी एएनआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार आज BJP workers thrashed an NCP worker at SDM office in Bhopal after he allegedly showed black flags to Pragya Singh Thakur, BJP LS candidate from Bhopal, during her roadshow. भोपाल एसडीएम कार्यालय में प्रज्ञा सिंह के समर्थकों ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के एक कार्यकर्ता को जमकर पीटा। वो यहां प्रज्ञा सिंह को काले झंडे दिखाने के लिए आया था। प्रज्ञा सिंह ने आज नामांकन फार्म भरने से पहले रैली निकाली थी। 

हेमंत करकरे को देशद्रोही बताने पर नाराज हैं महाराष्ट्रीयन
बता दें कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी महाराष्ट्र राज्य की प्रमुख पार्टियों में से एक है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी मराठा कार्ड पर राजनीति करती है। पिछले दिनों साध्वी प्रज्ञा सिंह ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले में शहीद हुए एटीएस चीफ हेमंत करकरे को देशद्रोही बताया था। बाद में उन्होंने अपना बयान वापस लिया परंतु माफी नहीं मांगी। इसी बात को लेकर महाराष्ट्रीयन समाज साध्वी प्रज्ञा सिंह से नाराज है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!