अमित शाह ने शिवराज सिंह के लिए चार्टर प्लेन भेजा | MP NEWS

भोपाल। फिर से पॉवर में आए शिवराज सिंह चौहान के जलवे शुरू हो गए हैं। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए अमित शाह ने दो चार्टर प्लेन भेजे हैं, इनमें से एक शिवराज सिंह चौहान के लिए रिजर्व है जबकि दूसरे का उपयोग शिवराज सिंह के आदेशानुसार किया जाएगा। 

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी डॉ. विनय सहस्त्रबुद्धे, लोकसभा चुनाव प्रभारी स्वतंत्रदेव सिंह और सह प्रभारी सतीश उपाध्याय ने मंगलवार को चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। आईटी और सोशल मीडिया विभाग की बैठक लेकर कहा कि प्रचार की शैली आक्रामक करें। एविएशन विभाग की बैठक में जानकारी दी गई कि संगठन की ओर से प्रदेश को दो चार्टर प्लेन उपलब्ध कराए गए हैं। जिसमें एक पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को चुनावी सभाओं के लिए दिया गया है। दूसरा प्लेन रिजर्व रखा गया है।

सहस्त्रबुद्धे मंगलवार को सुबह भोपाल पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल गौर के निवास पर जाकर उनसे मुलाकात की। गौर पिछले कुछ दिन से अस्वस्थ चल रहे थे। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री कैलाश जोशी के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोपहर में प्रदेश भाजपा कार्यालय में सहस्त्रबुद्धे ने चुनावी तैयारियों से जुड़े विभागों की समीक्षा की। सभी लोगों से चुनावी तैयारियों के बारे में पूछताछ की गई। इस दौरान सोशल मीडिया और आईटी से पूछा कि कहां-कहां कितने ग्रुप बन गए हैं, उनमें कितने लोगों को जोड़ा गया। चुनाव आयोग में कितनी शिकायतें की गईं। सभी तरह की जानकारी ली गई।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !