अमित शाह ने बताया उन्होंने प्रज्ञा सिंह ठाकुर को टिकट क्यों दिया | MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने भोपाल संसदीय सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खिलाफ साध्वी प्रज्ञा को मैदान में उतारा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने ट्वीट कर साध्वी प्रज्ञा को भोपाल से बीजेपी उम्मीदवार बनाए जाने के पीछे की वजह बताई है। शाह ने कहा, "बीजेपी ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।"

अमित शाह ने अपने ट्वीट में लिखा, "राहुल गांधी और कांग्रेस देश को सुरक्षित नहीं कर सकते, वो तो बस हिंदू आतंकवाद और भगवा आतंकवाद बोलकर पूरी दुनिया में हिंदू धर्म को बदनाम कर सकते हैं। भाजपा ने तय किया है कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को भगवा आतंकवाद शब्द के जन्मदाता दिग्विजय सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारेगी।"

बता दें कि मंगलवार को बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता लेने वाली साध्वी प्रज्ञा को पार्टी ने भोपाल से प्रत्याशी घोषित कर दिया। हालांकि साध्वी प्रज्ञा के कई दिन से भोपाल से चुनाव लड़ने की चर्चा थी। बुधवार को उन्होंने भोपाल स्थित बीजेपी दफ्तर पहुंचकर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से मुलाकात की, जिसके बाद यह तय माना जा रहा था कि वो ही बीजेपी की उम्मीदवार होंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!