साध्वी प्रज्ञा सिंह पर जीतू पटवारी का तंज: मैं इसलिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ | MP NEWS

भोपाल। कमलनाथ सरकार के मंत्री जीतू पटवारी ने साध्वी प्रज्ञा सिंह पर तंज कसते हुए एक शेर शेयर किया है। उन्होंने लिखा है: मैं इसलिए भी तेरे फ़न की क़द्र करता हूँ, तू झूठ बोल के आंसू निकाल लेता है,। बता दें कि बीते रोज उमा भारती और साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर का मिलाप हुआ। इस मिलन पर साध्वी प्रज्ञा सिंह के आंसु निकल आए थे। 

इससे पहले जीतू पटवारी ने दोनों साध्वियों का यह फोटो शेयर करते हुए लिखा था: दो राजनीतिक साध्वियों का विलाप ..। संत समाज को सकारात्मकता देता है, जीवन को खुशी-खुशी जीने की दिशा देता है। दो राजनीतिक साध्वियों का राजनीतिक लालसा के लिए विलाप, भोपाल की जनता तय करें..।

तेरा तुझको अर्पण: प्रज्ञा सिंह
जीतू पटवारी के तंज पर साध्वी प्रज्ञा सिंह ने सिर्फ इतना जवाब दिया 'तेरा तुझको अर्पण' बता दें कि उमा भारती ने लगातार 2 दिन तक साध्वी प्रज्ञा सिंह पर तंज कसे और फिर तीसरे दिन दोनों का मिलाप हो गया। बताना जरूरी नहीं कि यह मिलन आरएसएस के इशारे पर हुआ है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !