BJP MLA के पिता सपा से लोकसभा प्रत्याशी | MP NEWS

भोपाल। छतरपुर की चंदला सीट से भाजपा विधायक राजेश प्रजापति के पिता आरडी प्रजापति ने भाजपा से बगावत कर समाजवादी पार्टी ज्वाइन कर ली। सपा ने उन्हे टीकमगढ़ लोकसभा से प्रत्याशी घोषित कर दिया है। बता दें कि इससे पहले सपा यहां से आरआर बंसल को प्रत्याशी घोषित कर चुकी थी। बंसल का टिकट अब प्रजापति को दे दिया गया है। 

आरडी प्रजापति: बसपा, भाजश, भाजपा और अब सपा में

आरडी प्रजापति अपनी सरकारी नौकरी छोड़कर राजनीति में आए थे। उन्होंने अपनी राजनीति की शुरुआत बहुजन समाज पार्टी से की। वे 2003 में बहुजन समाज पार्टी से महाराजपुर विधानसभा चुनाव में मैदान में उतरे। इसके बाद उन्होंने बसपा छोड़कर उमा भारती की पार्टी भारतीय जनशक्ति पार्टी में शामिल हुए और 2008 में चंदला क्षेत्र से चुनाव लड़ा। दोनों चुनाव में हार के बाद आरडी ने भाजपा का दामन थामा। 2013 में भाजपा के उम्मीदवार के रूप में उन्होंने चंदला से विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की। 

बेटा भाजपा विधायक है तो पिता ने सपा ज्वाइन क्यों की 

2018 में भाजपा ने आरडी का टिकट काटकर उनके बेटे राजेश प्रजापति को चंदला से उम्मीदवार बनाया। वे विधायक हैं। आरडी टीकमगढ़ संसदीय क्षेत्र से टिकट की मांग कर रहे थे लेकिन भाजपा ने डॉ. वीरेंद्र खटीक को ही उम्मीदवार बनाया। इस कारण से उन्होंने बगावत करते हुए समाज वादी पार्टी का दामन थाम लिया है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !