दिग्विजय सिंह के समर्थन में उतरे शंकराचार्य | BHOPAL NEWS

भोपाल। भाजपा अब तक भोपाल से अपना प्रत्याशी तक नहीं चुन पाई है और दिग्विजय सिंह के जनसंपर्क का एक दौर पूरा हो गया। इतना ही नहीं भाजपा व आरएसएस के संभावित हमले से पहले ही उन्होंने अपनी इमेज बदलने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी। अब जगतगुरू शंकराचार्य को भी वो अपने समर्थन में ले आए हैं। 

भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के खुलकर समर्थन में शंकराचार्य भी उतर आए हैं। शंकराचार्य ने कहा कि बीजेपी ने दिग्विजय सिंह को चुनौती दी.. दिग्विजय बात के पक्के हैं। चुनौती स्वीकार कर ली औऱ अब चुनौती देने वाली पार्टी को ही भोपाल सीट पर कोई नेता नहीं मिल रहा है। उन्होंने पूर्व सीएम शिवराज सिंह की नर्मदा परिक्रमा को नाटक बताया, कहा कि अवैध उत्खनन रोकने वालों को मार दिया जाता है।

बता दें कि जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती और दिग्विजय सिंह के रिश्ते काफी पुराने हैं। जगतगुरु शंकराचार्य अक्सर दिग्विजय सिंह का बचाव करते रहते हैं लेकिन पहली बार है जब जगतगुरु शंकराचार्य दिग्विजय सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी कर रहे हैं। कोई बड़ी बात नहीं, मतदान से पहले जगतगुरु शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती भोपाल में रैली करते नजर आएं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !