BHOPAL NEWS | इंजीनियरिंग स्टूडेंट ने खाना बनाने वाली महिला का रेप किया

Bhopal Samachar
भोपाल। इंद्रपुरी सी सेक्टर में किराए से रहने वाले इंजीनियरिंग के छात्र अमन सिंह कौरव ने एक महिला को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। महिला उसके यहां खाना बनाती थी। महिला ने जब छात्र के घर काम करना छोड़ दिया तो उसने बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दोबारा दुष्कर्म किया। वह करीब छह महीने से महिला को लगातार परेशान कर रहा था। शुक्रवार की रात महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। 

25 वर्षीय महिला का पति से तलाक का केस चल रहा है। वह अपने दो बच्चों के साथ छत्रसाल नगर में रहकर परिवार चलाने के लिए घरों में खाना बनाने का काम करती है। महिला पिछले साल इंद्रपुरी सी सेक्टर में किराए से रहने वाले अमन सिंह कौरव के घर पर खाना बनाने का काम करती थी। अमन भोपाल के एक निजी कालेज से बीटेक की पढ़ाई कर रहा है। महिला ने पुलिस को बताया कि पिछले साल एक सितंबर 2018 को अमन ने उसे घर में बंधक बनाकर जबरन दुष्कर्म किया था। 

इसके बाद उसने अमन के घर काम करना छोड़ दिया तो वह उसका पीछा करने लगा। एक दिन मौका पाकर उसने उसे बाइक से अगवा कर लिया और घर ले जाकर बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने डरा-धमकाकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। दो दिन पहले उसने फिर से महिला का रास्ता रोककर अपने साथ ले जाने की कोशिश की थी। परेशान होकर महिला ने थाने पहुंचकर आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!