SHIVRAJ SINGH: खुद को टाइगर बताया था, अब RAHUL GANDHI पर आपत्ति उठा रहे हैं | MP NEWS

भोपाल। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कुछ दिनों पहले खुद को 'टाइगर' बताया था, अब राहुल गांधी के उस बयान पर आपत्ति उठा रहे हैं जिसमें उन्होंने 'फ्रंट फुट पर खेलने' की बात कही थी। शिवराज सिंह ने कहा कि 'देश क्रिकेट नहीं है, जो राहुल गांधी फ्रंट फुट पर खेलकर छक्के मारने की बात कर रहे हैं।' हालांकि शिवराज सिंह ने यह स्पष्ट नहीं किया कि 'मध्यप्रदेश का जंगल है, जो वो खुद को टाइगर बता रहे थे।'

शिवराज सिंह ने सोमवार को राज्य के 29 विधानसभा क्षेत्रों के लिए डिजिटल रथों को रवाना किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए कहा, 'राहुल गांधी नए जुमले दें रहे हैं, कह रहे हैं, अब यह दे देंगे, वह दे देंगे, कह रहे है कि, फ्रंट फुट पर खेलेंगे, देश क्रिकेट नहीं है, जो फ्रंट फुट पर खेलकर छक्के मारने की बात कर रहे हैं।' उन्होंने कहा कि यहां तो मोदी जैसे लोगों की जरूरत है, जो सच्चे मन से देश सेवा करें, देश के लिए परिश्रम करना होता है। 

चौहान ने राज्य में किसान कर्ज माफी को महज झूठा वादा करार देते हुए कहा कि चुनाव से पहले कहा गया था कि 10 दिन में कर्ज माफ कर दिया जाएगा, जो मुख्यमंत्री ऐसा नहीं करेगा उसे हटा दिया जाएगा। बता दें कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) रविवार को पटना गांधी मैदान में एक रैली को संबोधित किया था। करीब तीन दशक में गांधी मैदान में पार्टी की यह पहली सार्वजनिक सभा थी। सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'मैंने उत्तर प्रदेश में कहा था कि कांग्रेस बैकफुट पर नहीं खेलेगी बल्कि फ्रंट फुट पर खेलेगी। तेजस्वी और लालू जी के साथ फ्रंट फुट पर खेलकर कांग्रेस छक्का मारेगी।'

उन्होंने कहा कि प्रदेश के एक भी किसान के खाते में कर्ज माफी की रकम नहीं गई है। कई तरह के रंगों वाले फॉर्म भरवाए जा रहे हैं, इस तरह किसानों को भ्रमित किया जा रहा है।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!