मप्र आईएएस अफसरों की तबादला सूची | MP IAS TRANSFER LIST FEB 2019

भोपाल। मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 9 अधिकारी की नवीन पद-स्थापना की गयी है। इस लिस्ट में निम्न नाम दर्ज हैं: 
श्रीमती सलीना सिंह: अपर मुख्य सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग से अपर मुख्य सचिव, उच्च शिक्षा
श्री एस.एन. मिश्रा: प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) से प्रमुख सचिव, अनुसूचित जाति कल्याण
श्री प्रमोद अग्रवाल: प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कम्पनी लिमिटेड, भोपाल से प्रमुख सचिव, श्रम तथा तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार (अतिरिक्त प्रभार) तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार)

श्री संजय दुबे: प्रमुख सचिव, श्रम से प्रमुख सचिव, नगरीय विकास एवं आवास तथा प्रशासक, राजधानी परियोजना प्रशासन एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मेट्रो रेल कम्पनी लिमिटेड, भोपाल
श्री संजय कुमार शुक्ला: प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड, जबलपुर तथा पदेन प्रमुख सचिव, ऊर्जा से प्रमुख सचिव, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश जल निगम
श्री हरिरंजन राव: प्रमुख सचिव, पर्यटन, वि.क.अ.-सह-आयुक्त, पर्यटन तथा प्रमुख सचिव, तकनीकी शिक्षा, कौशल विकास एवं रोजगार तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (अतिरिक्त प्रभार) से प्रमुख सचिव, पर्यटन विभाग एवं वि.क.अ.-सह-आयुक्त, पर्यटन तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पर्यटन विकास बोर्ड

श्रीमती दीपाली रस्तोगी: वि.क.अ.-सह-आयुक्त, जनजातीय कार्य से प्रमुख सचिव, जनजातीय कार्य तथा वि.के.अ.-सह-आयुक्त, जनजातीय कार्य, मध्यप्रदेश, भोपाल
श्री उमाकांत उमराव: कमिश्नर, नर्मदापुरम् संभाग, होशंगाबाद से मुख्‍य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल
श्री रवीन्द्र कुमार मिश्रा: सदस्य, राजस्व मण्डल, ग्वालियर से कमिश्नर, नर्मदापुरम संभाग, होशंगाबाद

श्री उमाकांत उमराव द्वारा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती गौरी सिंह, वि.क.अ.-सह-विकास आयुक्त एवं अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल (अतिरिक्त प्रभार) केवल मुख्य कार्यपालन अधिकारी, मध्यप्रदेश ग्रामीण सड़क विकास प्राधिकरण, भोपाल के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।

श्रीमती सलीना सिंह द्वारा कार्यभार ग्रहण करने पर श्री नीरज मण्डलोई, भाप्रसे, प्रमुख सचिव खनिज साधन तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश खनिज निगम (अतिरिक्त प्रभार), प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार) केवल प्रमुख सचिव, उच्च शिक्षा (अतिरिक्त प्रभार) से मुक्त होंगे। साथ ही श्री नीरज मण्डलोई को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

डॉ. संजय गोयल, प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कम्पनी लिमिटेड, भोपाल को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पॉवर मैनेजमेंट कम्पनी लिमिटेड, जबलपुर का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !