ANUSHKA SHARMA: ये नया लुक है या जुड़वा बहन | BOLLYWOOD NEWS

कहते हैं ना कि दुनिया में एक ही शक्ल के 7 लोग हो सकते हैं। अनुष्का शर्मा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है। सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की हमशक्ल का फोटो ट्रेंड कर रहा है। कोई इसे अनुष्का का नया लुक बता रहा है तो कोई अनुष्का की जुड़वा बहन। दोनों को देखकर अंदाजा लगाना मुश्किल है कि असली अनुष्का है कौन?

फैंस को बता दें कि अनुष्का की इस हमशक्ल का नाम जूलिया माइकल्स है, जो एक सिंगर हैं। जूलिया के नैन-नक्श हू-ब-हू अनुष्का शर्मा जैसे हैं। हालांकि दोनों के बालों का रंग दोनों की असलियत को बयां करता है। जूलिया माइकल्स को कई लोग अनुष्का की बहन बता रहे हैं। उन्होंने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ये फोटो अपलोड की, लोग उन्हें अनुष्का शर्मा की कार्बन कॉपी कहने लगे।

जूलिया माइकल्स एक अमेरिकी सिंगर हैं, जो ग्रैमी के लिए नॉमिनेट हो चुकी हैं। हाल ही में सेलेना गोमेज के साथ उनका एक गाना रिलीज हुआ है। जूलिया माइकल्स की फैन फॉलोविंग भी अनुष्का से कोई कम नहीं है। बॉलीवुड अभिनेत्री की तरह उनके भी सोशल मीडिया पर लाखों फॉलोवर्स हैं। कई बार लोगों की शक्ल साइड एंगल से काफी मिलती है, लेकिन अनुष्का और जूलिया को किसी भी एंगल से देखने पर अंदाजा लगाना मुश्किल है कौन असली है और कौन नकली है। जूलिया के इंस्टाग्राम पर एक मिलियन यानी करीब 10 लाख से भी ज्यादा फॉलोवर्स हैं।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !