साधना सिंह VIDISHA से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी, तैयारियां शुरू | MP NEWS

भोपाल। पूर्व सीएम शिवराज सिहं चौहान की पत्नी एवं किरार समाज की राष्ट्रीय अध्यक्ष साधना सिंह विदिशा से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी। इसके लिए तैयारियां शुरू हो गईं हैं। बता दें कि विदिशा वही लोकसभा सीट है जहां से शिवराज सिंह सांसद हुआ करते थे। बाद में यह सीट सुषमा स्वराज को गिफ्ट कर दी गई थी। 

अटलजी ने SHIVRAJ SINGH को गिफ्ट की थी यह सीट
विदिशा एक ऐसी सीट है जिसे भाजपा के नेता एक दूसरे को गिफ्ट करते रहे हैं। प्रत्याशी कोई भी हो यहां की जनता बस भाजपा को वोट कर देती है।  पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी ने विदिशा से मई 1991 में लोकसभा का चुनाव लड़ा उस समय उनके निकटतम प्रतिद्वंदी के रूप में कांग्रेस के प्रत्याशी प्रताप भानु शर्मा थे, जो 2 बार लोकसभा का चुनाव विदिशा से जीत चुके थे। विजय होने के बाद करीब 6 माह बाद विदिशा आए और जैन कॉलेज परिसर में आयोजित सभा में उन्होंने विदिशा की जनता का आभार व्यक्त करते हुए यहां से इस्तीफा देने का ऐलान किया और मंच पर मौजूद शिवराज सिंह चौहान को अपना उत्तराधिकारी घोषित करते हुए भाजपा का उम्मीदवार घोषित किया। 

शिवराज सिंह का नया घर विदिशा ही है
यूं तो शिवराज सिंह चौहान ग्राम चैत विधानसभा बुधनी जिला सीहोर के मूल निवासी हैं परंतु कहते हैं कि उनकी पत्नी साधना सिंह को विदिशा पसंद है। लोकसभा चुनाव जीतने के बाद शिवराज सिंह ने यहीं पर अपनी सारी संपत्ति एकत्रित की है। यहां उनका बड़ा सा फार्म हाउस है। उनके बेटे की दूध डेयरी भी यहीं हैं। शिवराज सिंह सांसद रहे हों या मुख्यमंत्री, विदिशा के लिए तो साधना सिंह ही सबकुछ रहीं हैं। यहां के लोग शिवराज सिंह के बजाए साधना सिंह से मिलना पसंद करते हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !