RSS का प्रचारक पुलिस थाने में बम फैंकता कैमरे में कैद | NATIONAL NEWS

Updesh Awasthee
नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ में प्रचारकों को देवतुल्य माना जाता है। दावा किया जाता है कि वो देश और समाज हित के लिए अपने परिवार का त्याग करते हैं एवं अविवाहित रहते हैं। केरल में इन दिनों सबरीमला मंदिर में महिलाओं के प्रवेश को लेकर हिंसक प्रदर्शन हो रहे हैं। इसी बीच एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है जिसमें आरएसएस के जिला प्रचारक नेदुमंगद पुलिस स्टेशन में बम से हमला करते दिख रहे हैं। 

स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक इस हमले में कम से कम पांच लोग घायल हुए। सीसीटीवी पुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक शख्स हाथ में बम लेकर पुलिस स्टेशन पर फेंक रहा है। शख्स एक बार नहीं बल्कि कई बार बम फेंकता है। वहीं दूसरी तरफ कुछ अज्ञात लोगों ने भाजपा सांसद के पैतृक मकान पर शनिवार को एक देशी बम फैंका और यहां स्थित आर.एस.एस. कार्यालय को आग लगा दी। 

भाजपा से राज्यसभा सदस्य वी. मुरलीधरण के पैतृक मकान पर शनिवार तड़के यह हमला हुआ हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ है। राज्य के विभिन्न हिस्सों में हुई हिंसा के सिलसिले में अब तक 1,700 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!