REWA: लड़की लाश खरीदी केंद्र में अनाज की बोरियों में दबी मिली | MP NEWS

रीवा। ग्राम उमरी में स्थित सरकारी अनाज खरीदी केंद्र की बोरियों में एक लड़की की लाश मिली है। लड़की कौन है, कहां से आई, यहां कैसे पहुंची, उसकी हत्या की गई है या नहीं। उसके साथ कुछ और तो नहीं हुआ, समाचार लिखे जाने तक कुछ भी पता नहीं चला है। खरीदी केंद्र के अधिकारी खुद को बचाने के लिए इसे हादसा बता रहे हैं। 

मिली जानकारी के मुताबिक रीवा के सिरमौर थाना क्षेत्र के ग्राम उमरी में बने अनाज खरीदी केंद्र में उस समय सनसनी फैल गई जब अनाज की बोरियों के बीच एक किशोरी का शव मिला। खरीदी केंद्र प्रबंधन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। लड़की की पहचान नहीं हो पाई है। यह भी पता नहीं चल पाया है कि उसकी मौत कैसे हुई और कहां हुई। यह एक रहस्यमयी मौत का मामला है। यह हत्या है या हादसा अभी कुछ कहा नहीं जा सकता। 

अनाज खरीदी केंद्र के अधिकारियों का कहना है कि युवती यहां मवेशी चराने के लिए आई थी। वह अनाज की बोरियों के ऊपर खेल रही थी, उसी दौरान बोरियां एक के बाद एक गिर गई और किशोरी उनकी चपेट में आ गई। लगातार बोरियां गिरने से उसके चीखने की आवाज भी किसी को नहीं आई और दम घुटने से उसकी मौत हो गई लेकिन इस मामले का कोई चश्मदीद गवाह नहीं है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस फिलहाल आसपास के गांव में पहुंचकर किशोरी की शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !