मप्र आईएएस अफसरों की तबादला सूची | MP IAS TRANSFER LIST JAN 2019

Updesh Awasthee
भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के तीन अधिकारियों के नवीन पदस्थापना आदेश जारी किये गये हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेशानुसार श्री दुर्ग विजय सिंह अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव राजस्व विभाग, श्री माल सिंह भयड़िया अपर सचिव मंत्रालय को अपर सचिव श्रम विभाग और श्री रोहित सिंह उप सचिव मंत्रालय को अपर प्रबंध संचालक राज्य शिक्षा केन्द्र के पद पर पदस्थ किया गया है।

एक अन्य आदेश में राज्य शासन ने भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों का नया पद-स्थापना आदेश जारी किया है।
श्री संजीव कुमार झा: सचिव, मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग, भोपाल से आयुक्त-सह-संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, मध्यप्रदेश
श्री राघवेन्द्र कुमार सिंह: कमिश्नर, इंदौर संभाग, इंदौर से सचिव, मध्यप्रदेश शासन, मंत्रालय
श्रीमती वंदना वैद्य, अपर आयुक्त (राजस्व) इंदौर संभाग को अपने वर्तमान कर्त्तव्यों के साथ आगामी आदेश तक कमिश्नर, इंदौर संभाग का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा गया है।

उपरोक्तानुसार श्री संजीव कुमार झा द्वारा आयुक्त-सह-संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी, मध्यप्रदेश भोपाल का कार्यभार ग्रहण करने पर श्रीमती शिखा दुबे, अपर मुख्य सचिव, आयुष विभाग तथा वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी (अतिरिक्त प्रभार) केवल वि.क.अ.-सह-आयुक्त-सह-संचालक, भारतीय चिकित्सा पद्धति एवं होम्योपैथी के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!