MANDSAUR: भाजपा नेता की टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट, 4 जिंदा जल गए, 50 घायल | MP NEWS

मंदसौर। सत्ता के जाते ही भाजपा नेताओं के साथ घटनाएं और हादसे शुरू हो गए हैं। नगरपालिका अध्यक्ष प्रहलाद बंधवार की हत्या के बाद अब बीजेपी नेता महेन्द्र चौरड़िया की टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ और फिर आग लग गई। इस हादसे में 4 मजदूर जिंदा जल गए। हादसे के समय करीब 50 लोग अंदर थे। दरवाजा भी अंदर से बंद था इसलिए लोकल सपोर्ट देरी से मिला। प्रशासन का कहना है कि अभी संख्या नहीं बता सकते। हताहतों की संख्या और बढ़ सकती है। चौरड़िया भाजपा के जिला महामंत्री हैं। 

बताया जा रहा है कि बीजेपी नेता महेन्द्र चौरड़िया की फैक्ट्री में 200 कर्मचारी काम करते हैं। घटना के वक्त 50 श्रमिक फैक्ट्री में मौजूद थे। फैक्ट्री मंदसौर के मुल्तानपुरा में है। फिलहाल आग लगने का कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में कोई ब्लास्ट हुआ औऱ उसके बाद आग भभक उठी। देखते ही देखते पूरी फैक्ट्री में आग फैल गयी, आग इतनी भीषण है कि इसकी लपटें और धुआं दूर से दिखायी दे रहा है। पूरे इलाके में धुएं का गुबार है।

ख़बर लिखे जाने तक दमकल की 4 गाड़ियां भी काबू नहीं पा सकी हैं। मौके पर सरकारी अफसर भी पहुंच गए हैं। आग बुझाने और बचाव का काम जारी है। हादसे के समय फैक्ट्री इलाके में मौजूद अनवर नाम के स्थानीय व्यक्ति का कहना है फैक्ट्री से धुआं निकलते देख वो फौरन वहां पहुंचे लेकिन अंदर से दरवाज़ा बंद था। स्थानीय लोग दरवाज़ा तोड़कर अंदर घुसे। उनके मुताबिक फैक्ट्री में 4 श्रमिक बुरी तरह जल गए थे। फौरन डायल 100 को फोन कर बुलाया गया जो झुलसे हुए श्रमिकों को अस्पताल ले गयी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!