DIGVIJAY SINGH ने बताया MP में भाजपा नेताओं की हत्याएं क्यों हो रहीं हैं | POLITICAL NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार के अ​घोषित मार्गदर्शक पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा नेताओं की हत्याओं का राज बताया है। उन्होंने कहा कि ज़मीनों का हेर-फेर और पैसों के लेन-देन को लेकर जो घपले हुए हैं, उस वजह से हत्या हो रही हैं। यानी 15 साल के शासनकाल में भाजपा नेताओं ने जो अपराध किए, पीड़ित पक्ष अब बदला ले रहे हैं। 

पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने भाजपा पर सीधा हमला करते हए कहा इन हत्याओं के पीछे बीजेपी नेताओं की ओर से किया गया ज़मीनों का हेरफेर और पैसों के लेनदेन का विवाद है। इसी वजह से हत्याएं हो रही हैं। उन्होंने कहा इंदौर के डिब्बा व्यवसायी संदीप अग्रवाल की हत्या में सुधाकर मराठा ने स्वीकार किया कि 5 करोड़ की सुपारी लेकर हत्या की गयी है। मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष प्रह्लाद बंधवार की हत्या में भी जिस मनीष बैरागी का हाथ है वो भी भाजपा का कार्यकर्ता है। उसने खुद स्वीकार किया है कि बंधवार पैसे नहीं लौटा रहे थे इसलिए मैंने बंधवार की हत्या कर दी।

दिग्विजय सिंह ने आश्वासन दिया कि कांग्रेस सरकार प्रदेश में हुई इन सभी हत्या कांड की जांच करायी जाएगी। हत्या के तीन में से 2 आरोपियों को गिरफ़्तार किया जा चुका है। दिग्विजय सिंह ने शिवराज सिंह चौहान पर कटाक्ष किया कि मंदसौर नगर पालिका अध्यक्ष की हत्या की CBI जांच की मांग का मतलब है अपने लोगों को बचाना।

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!