BHOPAL: डॉक्टर, मेडीकल छात्रा को जबरन शराब पिलाता, हॉकी से पीटता, रेप करता | MP NEWS

भोपाल। मिसरोद क्षेत्र में एक डॉक्टर शादी का भरोसा देकर मेडिकल की छात्रा के साथ लिव इन रिलेशन में रहने लगा। जब वह गर्भवती हुई, तो डॉक्टर ने उसका गर्भपात करवा दिया। शादी की बात करने पर वह टाल देता था। छात्रा ने जब घटना की शिकायत करने की बात कही तो डॉक्टर ने उसके साथ अमानवीय हरकत करना शुरु कर दी। वह छात्रा को जबरन शराब पिलाता था और उसके साथ हॉकी से मारपीट करता था। शिकायत के आधार पर पुलिस ने डॉक्टर के खिलाफ विभिन्ना धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है।

मिसरोद पुलिस के मुताबिक झारखंड की रहने वाली 21 वर्षीय युवती बैरागढ़ स्थित एक मेडिकल कालेज से नैचुरोपैथी का कोर्स कर रही है। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। करीब तीन माह पहले उसकी पहचान सोशल मीडिया एप के जरिए अमित तिवारी से हुई थी। अमित बीएचमएस डॉक्टर है और मिसरोद के दानिश नगर स्थित एक फ्लैट में रहता है। पहचान होने पर दोनों मिलने लगे। इसके बाद अमित ने युवती को अपने साथ लिव-इन में रहने का ऑफर दिया तो वह तैयार हो गई। युवती ने पुलिस को बताया कि नवंबर-2018 में वह हॉस्टल छोड़कर अमित के साथ उसके फ्लैट शिफ्ट हो गई। 

अमित ने युवती को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए। कुछ दिनों तक तो दोनों के रिश्ते ठीक रहे। इसके बाद अमित का व्यवहार युवती ने प्रति बदलने लगा। वह उसे जबरन शराब पिलाने लगा। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट करता था। इस दौरान युवती गर्भवती हो गई तो उसने गोलियां खिलाकर उसका गर्भपात करवा दिया। पिछले दिनों युवती ने पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो अमित ने हॉकी से उसकी पिटाई कर दी। शुक्रवार की रात को अमित घर से बाहर गया तो युवती को मौका पाकर मिसरोद थाने पहुंच गई। पुलिस आरोपित की तलाश कर रही है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !