BHOPAL में कम्प्यूटर ऑपरेटरों ने संख्या बल दिखाया | MP NEWS

भोपाल। मध्य प्रदेश कंप्यूटर आपरेटर महासंघ द्वारा मध्य प्रदेश के समस्त कंप्यूटर आपरेटरों को एक सूत्र में पिरोकर शासन के समक्ष दिनाँक 13/01/2019 को अपनी संख्या बल का प्रदर्शन करा ही दिया। पूरा लाल परेड ग्राउंड कंप्यूटर आपरेटरों की भीड़ से भरा हुआ था। 

कार्यक्रम में मध्य प्रदेश के समस्य शासकीय/अर्द्ध शासकीय विभागों में, निगमों में, मंडलों में, सहकारी समितियों में लोकसेवा केंद्रों में आदि सभी निकायों में कार्यरत दैनिक वेतन भोगी, अस्थाई, लोकल संविदा, आउटसोर्स, मस्टर रोल पर कार्यरत, मौखिक रूप से रखे गए, संविदा, आदि अन्य सभी प्रकार के कंप्यूटर आपरेटरों ने कई हजारों की संख्या में जमा होकर अपनी आवाज शासन तक पहुंचाने के लिए जमा हुए टेंट के बाहर का नजारा ऐसा लग रहा था कि मानो कंप्यूटर आपरेटरों का मेला सा लगा हो भीतर की तो बात ही निराली थी। शासन तक अपनी बात पहुंचने में कंप्यूटर आपरेटरों का यह प्रयास सफल रहा।

कार्यक्रम में नव निर्वाचित मंत्रियों का, जनप्रतिनिधियों का भव्य स्वागत किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिषेक शर्मा, (मध्य प्रदेश युवा कॉंग्रेस जिला अध्यक्ष) का भरपूर सहयोग रहा।कार्यक्रम में विशेष रूप से जनसंपर्क मंत्री श्री पीसी शर्मा, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल, श्री संजू सक्सेना, मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेश गुप्ता विशेष रूप से पहुंचे। सभी ने कंप्यूटर आपरेटरों की बात सुनी और भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द मध्य प्रदेश शासन कंप्यूटर आपरेटरों के संबंध में कोई ठोस निर्णय लेगी। पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री कमलेश्वर पटेल ने मध्य प्रदेश कंप्यूटर आपरेटर महासंघ को सामाजिक कार्यो में आगे आने हेतु प्रोत्साहित किया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !