NARENDRA MODI भाजपा कार्यकर्ताओं के सामने भी नहीं टिक सकते: RAHUL GANDHI

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भाजपा कार्यकर्ता के सवाल को दरकिनार करने पर निशाना साधा। उन्होंने कहा, प्रेस कॉन्फ्रेंस छोड़िए, वे (मोदी) भाजपा कार्यकर्ताओं के सवाल के सामने भी नहीं टिक सकते। 

राहुल ने अपने ट्वीट में एक घटना का जिक्र किया, जो हाल ही में तमिलनाडु और पुडुचेरी में मोदी के भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद के दौरान हुई थी। राहुल ने एक खबर को री-ट्वीट करते हुए लिखा, "भाजपा का सधे हुए सवाल लेना एक अच्छा आइडिया है। इसके साथ सधे हुए जवाब भी जोड़ लीजिए।

पुडुचेरी में BJP कार्यकर्ता ने किया था modi से सवाल

राहुल ने जिस खबर का जिक्र किया है, उसमें दावा किया गया है कि मोदी ने हाल ही में पुडुचेरी के भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद किया था। इस दौरान एक कार्यकर्ता ने मोदी से मिडिल क्लास पर पड़ रहे टैक्स के बोझ को लेकर सवाल किया था। कार्यकर्ता ने मोदी ने मिडिल क्लास का ध्यान रखने की भी मांग की थी। रिपोर्ट के मुताबिक, मोदी ने इस सवाल को दरकिनार कर दिया था।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !