बड़ी खबर: भाजपा और कांग्रेस बराबर, हालात तनावपूर्ण | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। मध्यप्रदेश में राजनीतिक हालात तनावपूर्ण हो गए हैं। कांग्रेस जो लंच टाइम तक लगातार आगे चल रही थी अब एक एक सीट पीछे की तरफ जा रही है। आधिकारिक ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा और कांग्रेस बराबर की स्थिति में आ गईं हैं। 

चुनाव आयोग के आधिकारिक आंकड़े रात 8 बजे की स्थिति में। इसमें जीती और आगे चल रहीं सीटें शामिल हैं। चुनाव आयोग ने अब तक 45 सीटों के नतीजे घोषित किए हैं इसमें भाजपा 21, कांग्रेस 23 एवं अन्य 01 पर हैं। 
Bahujan Samaj Party 2
Bharatiya Janata Party 111
Indian National Congress 111
Gondvana Gantantra Party 1
Samajwadi Party 1
Independent 4

टीवी चैनलों के औसत के अनुसार मध्यप्रदेश में कांग्रेस 80, भाजपा 68, अन्य 04 जीत चुके हैं। 
चुनाव परिणामों के इस दौर में हाल ही राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए इसे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं, किसानों और युवाओं की जीत करार दिया। दूसरी ओर, महत्वपूर्ण खबर यह है कि कमलनाथ ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। वहीं अभी सीएम शिवराज सिंह चौहान बैठक कर रहे हैं जिसमें बीजेपी मप्र में सरकार बनाने के विकल्पों पर विचार कर रही है। मुरैना से मंत्री रुस्तम सिंह चुनाव हार गए। कांग्रेस के रघुराज कंसाना ने जीत दर्ज की।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!