INDORE: WIFE का REPLY आया 'नाटक मत कर' पति फांसी पर झूल गया | MP NEWS

इंदौर। क्रेडिट कार्ड और होम लोन का DSA (CREDIT CARD, HOME LOAN व अन्य तरह के लोन करवाना) संचालित करने वाले एक युवक ने फांसी लगा ली। रात में वह पत्नी से MOBILE पर CHATTING कर रहा था। इस दौरान किसी बात पर विवाद हो गया तो युवक ने बेल्ट से खुद को फंदा लगाकर उसे सेल्फी भेजी। उसके बाद दो और सेल्फी भेजी। इस दौरान महिला ने कहा कि नाटक मत कर। जो करना है, वो कर ले। आशंका है कि शायद इसी बात से नाराज होकर उसने खुदकुशी कर ली।

अशोकनगर का था अरविंद, 1 साल पहले लवमैरिज की थी

एमआईजी थाना टीआई ने बताया कि मृतक अरविंद (29) पिता वैद्य शर्मा मूलत: अशोक नगर निवासी था। वह पांच साल से एमआईजी कॉलोनी में एक बिल्डिंग में किराए से रहता था। हॉल में उसने ऑफिस बना रखा था, जिसमें डीएसए संचालित कर रहा था। उसके यहां करीब 15 महिला कर्मचारी हैं। इनमें से एक महिला कीर्ति से उसने 2017 में आर्य समाज पद्धति से शादी की थी। कीर्ति उसके यहां 2013 से काम कर रही थी। युवती के परिजनों और कर्मचारियों का कहना है कि अरविंद के घर वाले शादी से राजी नहीं थे। इसलिए अरविंद ने उसे विजय नगर में अलग घर दिलवा दिया था, जहां वह रह रही थी। टीआई के मुताबिक, शुक्रवार रात में मोबाइल पर उसकी पत्नी से वाट्स एप पर चैटिंग चल रही थी। चैटिंग के दौरान उनकी किसी बात पर विवाद हो गया था।

पटिया तोड़कर अंदर से खोला गेट 
टीआई के मुताबिक, अरविंद ने रात करीब 10 बजे परिवार से बात की थी। 11.45 बजे तक उसका मोबाइल चालू मिला। शनिवार सुबह करीब 10.30 बजे पांच-छह महिला कर्मचारी वहां पहुंची और दरवाजा खटखटाया, जो नहीं खुला। इस पर महिला कर्मचारियों ने उसके मोबाइल पर कॉल किया तो अंदर ही बज रहा था। कर्मचारियों ने पास में किराए से रहने वाले दो युवकों से बात की। युवकों ने कमरे के पीछे से जाकर देखा तो अरविंद फंदे पर लटका मिला। युवकों और महिला कर्मचारियों ने दरवाजा के पास लगे पटिये को तोड़ा और हाथ डालकर चटकनी खोली। अंदर पलंग पर कुर्सियां रखी थीं। यानी, उसने कुर्सी पर चढ़कर फांसी लगाई थी। शव फंदे से उतारकर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

पांच घंटे पहले हो चुकी थी मौत 
सूचना मिलने पर पुलिस और एफएसएल टीम वहां पहुंची तो पता चला कि करीब पांच घंटे पहले अरविंद की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी और पोस्टमाॅर्टम करवाया।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !