5 लड़कों के गैंगरेप की शिकार, अब एक सक्सेसफुल वुमन है

Bhopal Samachar
वो अपने दोस्तों के साथ पार्टी में थी। इस दौरान शराब भी पी। वो नशे में थी जब उसे 5 लड़कों ने अपने चंगुल में फंसा लिया। उसके साथ सामूहिक बलात्कार किया गया। कई हफ्तों तक वो अवसाद में रही लेकिन फिर उसने अवसाद का चक्रव्यूह तोड़ा और बाहर निकल आई। उसने 90 किलो वजन घटाया और एक किताब 'जर्नी टू हेल्थ' लिखी। अब वो एक सक्सेसफुल वुमन है। एक लड़के ने उसे शादी के लिए प्रपोज भी किया है। 

ये कहानी है न्यूजीलैंड के ऑकलैंड की रहने वाली सिमोन एन्डरसन की। करीब 3 साल पहले 5 लड़कों ने उनके साथ दो घंटे तक गैंग रेप किया था। सिमोन ने अपने साथ हुए गैंग रेप के बारे में कहा था- 'मैंने वह सबकुछ किया जो मैं उन्हें रोकने के लिए कर सकती थी, लेकिन मेरा बॉडी पर बहुत कम कंट्रोल था और मैं उम्मीद हार रही थी। अब 27 साल की सिमोन खुद को दुनिया की सबसे भाग्यशाली लड़की समझती है। उसने 92 किलो वजन भी घटा लिया। हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड ट्रेंट फोर्सिथ ने उन्हें प्रपोज किया, जिसके बाद उनकी कहानी सोशल साइट पर ट्रेंड कर रही है।

ब्वॉयफ्रेंड ने सिमोन के साथ क्वीन्सटाउन की एक यादगार जगह पर हेलिकॉप्टर से लैंडकर प्रपोज किया। सिमोन ने हाल ही में जर्नी टू हेल्थ नाम से एक किताब भी लिखी है। उन्होंने अपने साथ हुए गैंग रेप के बारे में कहा- 'मैं एक बुधवार की रात कुछ दोस्तों के साथ बार में थी। सुबह के 3 बज रहे थे और मैं घर जाना चाहती थी, लेकिन पता नहीं, मेरे दोस्त कहां चले गए। तभी कुछ लड़कों का एक ग्रुप वहां आ गया।

सिमोन ने कहा- 'मैं उन्हें धक्का नहीं दे पा रही थी, भागना तो दूर की बात है।' घटना के कई हफ्ते बाद तक महिला के दिमाग पर इसका असर था। उन्हें ये समझने में काफी वक्त लगा कि घटना में उनकी कोई गलती नहीं थी।
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!