शिवराज सिंह चौहान जीते, अधूरा रह गया 1 लाख का सपना, यशोधरा राजे सिंधिया भी जीतीं | MP NEWS

Bhopal Samachar
भोपाल। बुधनी से खबर आ रही है। सीएम शिवराज सिंह चौहान करीब 50 हजार वोटों से जीत गए हैं। इस बार उन्होंने अपने लिए 1 लाख वोटों का टारगेट सेट किया था। शिवपुरी से मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया जीत गईं हैं। करीब 28 हजार वोटों के अंतर से जीत दर्ज करा रहीं हैं।

कई मंत्री चुनाव हारे
शिवराज सिंह सरकार की मंत्री अर्चना चिटनीस बुरहानपुर से चुनाव हार गईं हैं। निर्दलीय प्रत्याशी ठाकुर सुरेन्द्र सिंह ने उन्हे चुनाव हराया। राधौगढ़ से जयवर्धन सिंह चुनाव जीत गए हैं। भाजपा के भूपेन्द्र रघुवंशी को हराया। भाजपा के मंत्रियों में ललित यादव, रुस्तम सिंह, लाल सिंह आर्य एवं दीपक जोशी चुनाव हार चुके हैं। खरगोन से कृषिराज्य मंत्री एंव भाजपा प्रत्याशी बालकृष्ण पाटीदार  हार गए हैं। 

बहुमत से दूर भाजपा, कैसे बनेगी सरकार
अभी तक के रुझानों में भाजपा 109 सीटों पर जीत और बढ़त के साथ चल रही है। सवाल यह है कि यदि सभी निर्दलीय भाजपा के साथ आ जाएं तब भी भाजपा सरकार बनाती नजर नहीं आ रही है। शिवराज सिंह ने कहा था कि वो हर हाल में सरकार बनाएंगे। 
Bahujan Samaj Party 2
Bharatiya Janata Party 109
Indian National Congress 112
Gondvana Gantantra Party 1
Samajwadi Party 1
Independent 5
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!