जिनके पास सालों का तर्जुबा है उन्होंने क्या उखाड़ लिया: भाजपा की महिला प्रत्यशी ने कहा | POLITICAL

NEWS ROOM
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में भोपाल-उत्तर सीट से भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी फातिमा रसूल सिद्दिकी का पहला ही बयान विवादित हो गया है। उन्होंने अपने अनुभव के एक सवाल पर जवाब देते हुए कहा कि जिनके पास सालों का तर्जुबा है उन्होंने आज तक क्या उखाड़ लिया। बता दें कि भाजपा की उम्मीदवार फातिमा रसूल सिद्दिकी पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता मरहूम रसूल अहमद सिद्दीकी की बेटी हैं। वो कांग्रेस नेता आरिफ अकील के सामने चुनाव मैदान में हैं। 

वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। एक पत्रकार ने फातिमा से राजनीति के अनुभव के बारे में सवाल किया तो फातिमा ने कहा कि ऐसा नही है कि उनके पास कोई एक्सपीरियंस नही है। अभी थोड़ा एक्सपीरियंस है और बाकी थोड़े दिनों में हो जाएगा। कोई भी पेट से अनुभव लेकर पैदा नही होता, यहां आकर सीखता है, जिनके पास सालों का तर्जुबा है उन्होंने आज तक क्या उखाड़ लिया। यूथ है और हम इस बार करके दिखाएंगें।

बता दे कि भोपाल-उत्तर में मुस्लिम आबादी अध‍िक है। भाजपा हमेशा हिंदू कार्ड खेलती आई है लेकिन इस बार भाजपा ने यहां से मुस्लिम उम्मीदवार के नाम पर फातिमा को उतार दिया है। फातिमा के पास कोई अनुभव नहीं है। अब तक उन्होंने पार्षद का चुनाव भी नहीं लड़ा है। इसके अलावा वो कांग्रेस नेता की बेटीं हैं। हां इतना जरूर है कि उनके पिता पिता रसूल अहमद सिद्दीक़ी भोपाल उत्तर सीट से 2 बार कांग्रेस विधायक रह चुके हैं लेकिन 90 के दशक में। 
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
Facebook पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!