भाजपा को बड़ा झटका: शिवराज सिंह के साले संजय सिंह मसानी कांग्रेस शामिल | mp news

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश में भाजपा एवं सीएम शिवराज सिंह चौहान को बड़ा झटका लगा है। मुख्यमंत्री की पत्नी श्रीमती साधना सिंह के भाई संजय सिंह मसानी कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। वो बालाघाट से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे। भाजपा ने यहां से विधायक योगेन्द्र निर्मल को फिर से टिकट थमा दिया। नाराज संजय सिंह ने पाला बदल लिया। 

दिल्ली में पीसीसी चीफ कमलनाथ, ज्योतिरादित्य सिंधिया और प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया की मौजूदगी में सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। खुद कमलनाथ ने इसका औपचारिक ऐलान किया। इस मौके पर कांग्रेस में शामिल हुए सीएम शिवराज सिंह के साले संजय सिंह ने कहा कि, प्रदेश में बेरोजगारी बढ़ी है। भाजपा में नामदारों को उतारा जा रहा है, वहीं नामदारों को मौका नहीं दिया जा रहा है। पार्टी में वंशवाद फल-फूल रहा है।

कौन है संजय सिंह
वो गोंदिया, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं लेकिन जब से शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री बने हैं मध्यप्रदेश एवं महाराष्ट्र के बॉर्डर वाले एरिया में तेजी से एक्टिव हुए हैं। बालाघाट संजय सिंह का प्रभाव वाला इलाका माना जाता है। संजय सिंह ने बालाघाट की वारासिवनी सीट से चुनाव की तैयारियां कर रहे थे। कमलनाथ की तरह संजय सिंह भी मूलत: कारोबारी हैं और राजनीति भी करना चाहते हैं। संजय सिंह की बॉलीवुड में अच्छी पकड़ है। देश के कई उद्योगपति घरानों से संजय सिंह के अच्छे संबंध हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!