क्या राहुल गांधी ने दीवाली मनाई, लक्ष्मी पूजा की: नया सवाल | NATIONAL NEWS

उपदेश अवस्थी। पीएम नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के बारे मेें लोगों की जिज्ञासों का अंत नहीं है। लोग इनके बारे अब भी नए-नए सवाल पूछ रहे हैं। भोपाल समाचार डॉट कॉम के एक नियमित पाठक ने सवाल किया है कि क्या राहुल गांधी ने चुनावी साल 2018 में दीपावली मनाई। क्या इस अवसर पर उन्होंने अपने घर में दीपावली पूजन किया। एक अन्य पाठक ने बात को बदलकर पूछा कि राहुल गांधी 7 नवम्बर को क्या कर रहे थे। क्या वो भारत में थे या विदेश चले गए थे। 

गुजरात चुनाव से राहुल गांधी का धार्मिक चेहरा सामने लाया जा रहा है। वो जहां भी चुनाव प्रचार के लिए जाते हैं, मंदिर जरूर जाते हैं। गुजरात में उन्होंने लगभग सभी प्रसिद्ध मंदिरों की परिक्रमा कर ली थी। हालात यह बने कि पीएम नरेंद्र मोदी को भी चुनाव प्रचार के दौरान मंदिर दर्शन करने पड़े। मीडिया में इसे टेंपल रन कहा गया। कर्नाटक के बाद अब मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में चुनाव चल रहे हैं। राहुल गांधी चुनावी दौरों में अब भी मंदिर जाना नहीं भूलते। 

जहां तक दीपावली पूजन का सवाल है तो अब तक इंटरनेट या सोशल मीडिया पर ऐसी कोई प्रमाणित जानकारी उपलब्ध नहीं है कि राहुल गांधी ने दीपावली मनाई या इस दिन अपने आवास में लक्ष्मीपूजन किया। हां एक वीडियो जरूर मिला है जिसमें वो अपने घर की सीड़ियों पर बैठकर देशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दे रहे हैं। 

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !