सपाक्स: ललित शास्त्री ने नई नियुक्ति की, हीरालाल ने पूछा शास्त्री कौन ? | mp news

Updesh Awasthee
भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियां कर रही सपाक्स पार्टी में सपाक्स के संस्थापक सदस्य रहे ललित शास्त्री ने खलबली मचा दी है। जबलपुर से खबर आ रही है कि ललित शास्त्री ने सपाक्स में नए प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष की घोषणा कर दी है। अमित खम्परिया को उन्होंने यह पद दिया है। साथ ही कहा है कि हीरालाल त्रिवेदी मात्र संरक्षक सदस्य हैं। 

ललित शास्त्री का सपाक्स पार्टी से कोई रिश्ता नहीं: हीरालाल त्रिवेदी
सपाक्स पार्टी के प्रमुख हीरालाल त्रिवेदी ने भोपाल समाचार से बात करते हुए कहा कि सपाक्स पार्टी से ललित शास्त्री का कोई सरोकार नहीं है। वो किसी दूसरी पार्टी के अध्यक्ष हैं। उन्होंने जो भी नियुक्ति की होगी, अपनी पार्टी में की होगी। वो सपाक्स संगठन के संस्थापक थे, लेकिन अब वो दूसरी पार्टी में हैं। 

अमित खम्परिया तो टिकट के लिए चक्कर लगा रहा था: केएल साहू
सपाक्स समाज संस्था के अध्यक्ष केएल साहू ने कहा कि ये सही है कि ललित शास्त्री सपाक्स के संस्थापक थे परंतु वो खुद इस्तीफा देकर चले गए और किसी दूसरी पार्टी में शामिल हो गए। जिस अमित खम्परिया की बात की जा रही है वो भाजपा का प्रवक्ता हुआ करता था। सपाक्स से टिकट के लिए चक्कर लगा रहा था। 

हीरालाल को संस्थान के संचालन का अधिकार नहीं: ललित शास्त्री
जबलपुर में सपाक्स के संस्थापक ललित शास्त्री ने कहा हीरालाल त्रिवेदी को संस्थान के संचालन का अधिकार नहीं है। आरोप लगाया कि त्रिवेदी ने नियमों को ताक पर रखकर सपाक्स की नीतियों को तोड़-मरोड़कर पेश किया और उनका ग़लत उपयोग किया। सपाक्स को लेकर काफी भ्रम चारों तरफ फैल गया है। मैंने पी एस परिहार को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाया है। कई रिटायर्ड IAS अफसरों को संरक्षक सदस्य बनाया गया है। शास्त्री ने कहा मैंने चुनाव आयोग को पत्र लिखा है कि सपाक्स सामाजिक संस्थान है और वो राजनैतिक पार्टी नहीं बन सकती।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!