हमारे प्रत्याशी फाइनल लेकिन लिस्ट जारी नहीं करेंगे: सपाक्स | MP ELECTION NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। सपाक्स पार्टी राजनीति में नए स्टेंडर्ड स्थापित करने की रणनीति बना रही है। सपाक्स के राजनैतिक दल बनने के बाद अचानक वो विवादों में आ गया। सपाक्स के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी पर एक सप्ताह में कई आरोप भी लगे। अब सपाक्स पार्टी ने तय किया है कि वो उम्मीदवारों की लिस्ट जारी नहीं करेगी, बल्कि सीधे नामांकन पत्र दाखिल करवाएगी ताकि भाजपा-कांग्रेस प्रलोभन देकर प्रत्याशियों को न तोड़ लें। 

सपाक्स के अध्यक्ष हीरालाल त्रिवेदी ने बताया कि अब तक 80 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम तय कर लिए हैं। त्रिवेदी ने आशंका जताई कि उनके प्रत्याशियों को फर्जी मामलों में फंसाया जा सकता है, इसलिए इनके नामों की घोषणा नहीं की जाएगी। बता दें कि इस बार सपाक्स के प्रत्याशियों पर सबकी नजर है। लोग यह जानना चाहते हैं कि सपाक्स के पास किस तरह से प्रत्याशी हैं और क्या वो चुनाव प्रभावित करने की स्थिति में हैं। 

तीसरे मोर्चे के अन्य दल बसपा, सपा, आप, गोंगपा विभिन्न सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर चुके हैं। मामले में भाजपा प्रवक्ता दीपक विजयवर्गीय ने कहा कि सपाक्स की आशंकाओं का कोई आधार नहीं है। वे बेबुनियाद बातें कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस प्रवक्ता पंकज चतुर्वेदी ने कहा कि सपाक्स अपने प्रत्याशी चुनने के लिए स्वतंत्र है। हमें उससे कोई लेना-देना नहीं है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!