जानिए किस भगवान को कौन से व्यंजन पसंद हैं

हिंदू धर्म में 36 करोड़ देवी-देवता माने गए हैं। हिंदू धर्म का हर व्यक्ति देवताओं से गहराई से जुड़ा है। इन देवताओं की देखरेख करने के लिए भी बड़ी सावधानी बरती जाती है। अब त्योहारी सीजन शुरू होने वाला है। ऐसे में समय-समय पर किसी न किसी देवी-देवता की पूजा जरूर होगा। पौराणिक कथाओं के अनुसार विभिन्न देवताओं को विभिन्न तरह के व्यंजन प्रिय हैं। अगर आप भी रोजाना पूजा करते हैं और भोग लगाते हैं तो आपको ये जानना बहुत जरूरी है कि आपके देवता को कौन सा व्यंजन सबसे ज्यादा प्रिय है। 

विष्णु भगवान का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

विष्णु भगवान को पीले रंग के व्यंजन बहुत प्रिय हैं। जैसे मुनक्का, शहद, चना दाल, केला आदि। उन पर पीले रंग का भोग लगाने से वे प्रसन्न होते हैं और आपकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। इसलिए भोग में हमेशा विष्णु भगवान को पका या अनपका पीला व्यंजन ही रखें। वहीं श्रीकृष्ण की पसंद तो सभी जानते हैं। माखन, मिश्री उनके प्रिय व्यंजन हैं। 

भगवान शिव का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

भगवान शिव को कंदमूल बेहद पसंद है। इसके अलावा भांग, धतूरा, ठंडाई और सफेद रंग की मिठाइयां उन्हें बेहद प्रिय है। इसलिए आपने देखा होगा कि सावन और शिवरात्रि के त्योहार पर शिवजी को इन्हीं चीजों का भोग लगाया जाता है। 

भगवान शनि का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

हर कोई जानता है कि शनि भगवान का क्रोध कितना खतरनाक है। अगर वो गुस्सा हो जाएं, तो आपका नुकसान भी हो सकता है। ऐसे में अगर उन्हें भोग लगाएं तो बस काली तिली के लड्डू और काली खिचड़ी का। क्योंकि शनि भगवान को काले रंग के वयंजन बेहद पसंद हैं। 

सरस्वती मां का का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

ज्ञान की देवी सरस्वती का प्रिय भोजन है ताजे फल, मिश्रीकंद, चावल, पोहा, दही, खिचड़ी। सरस्वती पूजा के दौरान बूंदी और सेब का भी भोग लगा सकते हैं, जो उन्हें बहुत पसंद है। 

मां दुर्गा का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

हिंदू मान्यता के अनुसार मां दुर्गा शाकाहारी हैं, लेकिन शक्तस मानते हैं कि वे मांसाहारी हैं। ऐसे में देश के कई राज्यों में जानवरों की बली देकर उनका मांस भोग में चढ़ाया जाता है, वहीं कई राज्यों में मंग दाल खिचड़ी, दाल-चावल और खीर का भोग भी लगाया जाता है। जो उनके सबसे प्रिय व्यंजनों में से हैं। 

लक्ष्मीजी का का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

धन की देवी लक्ष्मी को खीर और मालपुए बहुत पसंद हैं। इसलिए उनकी पूजा के दौरान इन दो चीजों का भोग तो जरूर लगाएं। 

मां काली का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

मां काली सबका विनाशकरने वाली देवी हैं। नवरात्रि में इनकी पूजा जोरों-शोरों से होती है। इसलिए इन दिनों चावल से बनी चीजों जैसे खिचड़ी और चावल की खीर का भोग लगाना चाहिए। ये दो उनके प्रिय व्यंजन हैं। 

हनुमान जी का प्रिय व्यंजन / भोजन क्या है

भगवान हनुमान को सिंदूरी रंग से गहरा प्रेम है, इसलिए उन्हें व्यंजनों में सिंदूरी रंग के व्यंजन ही प्रिय हैं। इसलिए ज्यादा उनकी पूजा करने के दौरान सिंदूरी रंग के मोतीचूर के बूंदी के लड्डुओं का भोग लगाया जाता है। वहीं भगवान गणेश को मोदक और लड्डुओं से गहरा प्रेम है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !