मप्र चुनाव: टॉप 10 ब्रेकिंग न्यूज | MP ELECTION: TOP 10 BREAKING NEWS

शिवराज सिंह ने किया आचार संहिता का उल्लंघन: कांग्रेस | अशोकनगर। कांग्रेस ने मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की शिकायत मुख्य चुनाव अधिकारी बी एल कांताराव से की है। कांग्रेस का आरोप है कि रविवार को अशोकनगर जिले के मुंगावली पहुंची जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान मुख्यमंत्री ने सरकारी योजनाओं का प्रचार कर बीजेपी के लिए वोट मांगे हैं, सीएम ने आचार संहिता का खुला उल्लंघन किया है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष कन्हैयराम लोधी ने मुख्य चुनाव अधिकारी बी एल कांताराव को एक पत्र लिख कर यह शिकायत की है। 

2. अमित शाह का आना एक आम बात है: सहस्त्रबुद्धे

भोपाल। RSS कार्यालय समिधा में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ संघ पदाधिकारियों से चर्चा के बाद MP BJP के प्रदेश प्रभारी विनय सहस्त्रबुद्धे बोले-यह रूटीन मुलाकात है, एक विचारधारा के है आपस मे चर्चा करते हैं। 

3. दमोह में 100 से ज्यादा युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने इस्तीफा दिया

दमोह। पटेरा ब्लाक से अध्यक्ष लकी गुप्ता के साथ 100 से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने पार्टी से सामूहिक इस्तीफा दिया। नाराज युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं का आरोप है की पार्टी में गुटबाजी, वरिष्ठों का सम्मान नहीं बचा ऐसे में जनता के बीच जाने में उन्हें परेशानी होती है। 

4. दतिया के 2 बड़े भाजपा नेता कांग्रेस में शामिल

दतिया पहुंचे राहुल गांधी के समक्ष जिले के सबसे बड़े कारोबारी रतनलाल सर्राफ एंड संस के मालिक, सेवड़ा के भाजपा विधायक प्रदीप अग्रवाल के चाचा राधेश्याम अग्रवाल और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष गुरुदेव शरण गुप्ता ने कांग्रेस की सदस्यता ली। इस मौके पर पीसीसी चीफ कमलनाथ और चुनाव प्रचार समिति के अध्यक्ष सिंधिया मौजूद रहे। बता दें कि फरवरी ने राधेश्याम सेठ के यहां आयकर का छापा पड़ा था। 

5. कांग्रेस को समूल उखाड़ फेंकने के लिए लड़ना है ये चुनाव: अमित शाह

रीवा। आपने सरकार बनाने के लिए तो कई चुनाव लड़े हैं। आने वाला चुनाव सरकार बनाने का चुनाव नहीं है। ये चुनाव हमें कांग्रेस को मूल सहित उखाड़ फेंकने के लिए लड़ना है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अमित शाह ने यह बात सोमवार को रीवा में आयोजित रीवा-शहडोल संभाग के कार्यकर्ताओं के सम्मेलन में कही। उन्होंने कार्यकर्ताओं को प्रचंड विजय का मंत्र देते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में 200 से अधिक सीटें जीतने के लिए काम करने का संकल्प भी दिलाया। कार्यक्रम में पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल जी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

6. दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान का पुल दिखाया था, कमलनाथ ने बांग्लादेश की सड़क: अग्रवाल

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री रजनीश अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ सोशल मीडिया पर बांग्लादेश की सड़कों को मध्यप्रदेश की सड़कें बताकर बांग्लादेश से अपने विशेष लगाव को प्रदर्शित कर रहे है। श्री अग्रवाल ने कहा कि अनर्गल आरोप, फर्जी तथ्य और फर्जीवाड़ा यही असली कांग्रेसीपन है और कमलनाथ इसे बार बार फर्जीवाडा कर कांग्रेसीपन को उजागर कर रहे है। पहले कांग्रेस के महासचिव श्री दिग्विजय सिंह ने पाकिस्तान के पुल को मध्यप्रदेश का बताया था।

7. मंत्री गौरीशंकर बिसेन पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप

भोपाल। सपा ने मंत्री गौरीशंकर बिसेन की निर्वाचन आयोग से की शिकायत, आचार संहिता लागू होने के बाद भी बिसेन बांटे रहे है कमल का फूल छपी साड़ी, जिला निर्वाचन अधिकारी नहीं कर रहे कार्रवाई, मंत्री के दबाव में काम कर रहे अधिकारी, मुख्य निर्वाचन अधिकारी को उपलब्ध कराए प्रमाण।

8. झाबुआ में बंटे मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना वाले बिल

झाबुआ। पेटलावद एसडीएम हर्षल पंचाेली द्वारा शनिवार को बिजली बिलों पर मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना के प्रचार को आचार संहिता का उल्लंघन मान कर वितरण रुकवाया गया था। पेटलावद में तो रविवार को वितरण नहीं हुआ, लेकिन झाबुआ शहर में बिजली बिल बांटे गए, जिन पर मुख्यमंत्री बिजली बिल माफी योजना के तहत माफ की गई राशि का उल्लेख है। इस मामले ने अब तूल पकड़ लिया है।

9. देश बचाने के लिए बूथ जीतना जरूरी: रामलाल

जबलपुर। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री श्री रामलाल ने संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले चुनावों में हमे अपने बूथ से 50 प्रतिशत वोट भाजपा को दिलाना है और यदि हमने पचास प्रतिशत वोट पार्टी के पक्ष में दिला दिए तो हमारी जीत विराट होगी। उन्होंनें कहा कि वर्तमान परिदृश्य में राष्ट्रविरोधी तत्व जिस तरह का वातावरण तैयार कर रहे है। इस दृष्टि से आने वाले चुनाव राजनैतिक दलों के न होकर देश को जोडने वाले और देश तोड़ने वाली प्रवत्तियों के बीच के चुनाव है। काँग्रेस जैसे दल देश तोड़ने वालो के साथ खड़े दिखते है और भारतीय जनता पार्टी देश को जोड़ने वालो के साथ खड़ी दिखती है। भाजपा कार्यकर्ता होने के नाते हमारा पहला दायित्व है कि हम इन राष्ट्रविरोधी मानसिकता वाले दलों को करारा जवाब दें और यह तभी संभव है जब हम अपने बूथ को मजबूत करेंगे।

10. राहुल गांधी का ग्वालियर रोड शो

ग्वालियर। श्री राहुल गांधी ने लगभग तीन घंटे का रोड-शो किया जो ग्वालियर शहर के विभिन्न स्थानों से होकर गुजरा। रास्ते में हजारों की भीड़ देखते ही बनती थी। लोग नारे लगा रहे थे। हर व्यक्ति उनसे हाथ मिलाने के लिये आतुर था। रोड-शो के पहले श्री गांधी स्वर्गीय माधव राव सिंधिया जी की समाधि पर गये और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर दीपक बावरिया, कांतिलाल भूरिया, राजमणि पटेल, गोविंद राज, देवेन्द्र शर्मा, मोहन शर्मा, लखनसिंह यादव, वर्षा गायकवाड़, केशरचंद यादव, ओंकारसिंह, इमरती देवी, गोविंद सिंह राजपूत सहित बड़ी संख्या में कांगे्रस नेतागण, कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित थे।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !