लड़की ब्लैकमेल नहीं हुई तो किडनैप करने पहुंच गया | BHOPAL MP NEWS

भोपाल। राजधानी को कोलार में 2 बेटियों के साथ रहने वाली महिला जिंदगी से संघर्ष कर ही रही थी कि तभी उसकी जिंदगी में ट्रैवल्स संचालक आदित्य तंवर आया। उसने ना केवल सहारा दिया बल्कि प्यार जताया और शादी का वादा भी किया। महिला ने उसकी हर बात पर भरोसा किया। इस बीच आदित्य ने कई बार यौन संबंध बनाए, अश्लील फोटो/वीडियो भी निकाले परंतु महिला को आपत्ति नहीं थी। वो तो आदित्य को अपना पति मान चुकी थी। कुछ समय बाद आदित्य शादी की बात टालने लगा। प्यार में धोखा खाई महिला ने खुद को संभाला और ब्यूटीशियन के काम में मन लगाने लगी लेकिन आदित्य को यह भी मंजूर नहीं था। कुछ यही मजमून है उस एफआईआर का जो एमपी नगर थाने में दर्ज हुई। 

टीआई उपेंद्र भाटी के मुताबिक 38 वर्षीय महिला अपनी दो बेटियों के साथ कोलार स्थित मायके में रहती है। वह सैलून में बतौर ब्यूटीशियन काम करती है। एमपी नगर थाने आकर महिला ने बताया कि कि आदित्य तंवर से पांच साल पहले उसकी मुलाकात हुई थी। शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण करने लगा। शादी की बात करने पर वह हर बार पारिवारिक परेशानियों का हवाला देकर बात टाल देता था। परेशान होकर महिला ने उससे दूरी बनाई तो वह अंतरंग तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देने लगा। इसके बाद आदित्य उसे फोन पर बदनाम करने की धमकी देने लगा था। 

जब इससे भी बात नहीं बनी तो गुरुवार रात आदित्य तंवर सैलून पहुंचा और उसे साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर उसने हंगामा शुरू कर दिया। उसकी इस करतूत से नाराज महिला एमपी नगर थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। इधर, जहांगीराबाद पुलिस ने 36 वर्षीय महिला की शिकायत पर अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ फोन पर धमकाने का केस दर्ज किया है। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !