जबलपुर, उज्जैन में पेट्रोल पंप तोड़े, सागर में 50 कांग्रेसी गिरफ्तार | Bharat Band MP News

भोपाल। कांग्रेस के भारत बंद के दौरान आज जबलपुर में NSUI कार्यकर्ताओं ने उत्पात मचाया। पेट्रोल पंप में तोड़फोड़ के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रेन रोक दी। इस दौरान NSUI कार्यकर्ताओं ने ट्रेन के इंजन पर चढ़कर प्रदर्शन किया। इसके बाद जब पुलिस मौके पर पहुंची तो वे वहां से भाग निकले।

सागर में बंद के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे करीब पचास कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। शहर बंद करने उतरे कांग्रेसियों की तीनबत्ती पर पुलिस से जोरदार झड़प हुई। शहर मे लगी धारा 144 के चलते समूह के रुप में प्रदर्शन कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

उज्जैन में बंद के दौरान कांग्रेसियों ने चिमनगंज मंडी के सामने पेट्रोल पंप पर की तोड़फोड़ की। उन्होंने नोजल निकाल कर फेंका। मौके पर पहुंची पुलिस से कांग्रेसियों की झड़प हो गई। इस दौरान कांग्रेस का एक कार्यकर्ता घायल हो गया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!