कार्यकर्ता महाकुंभ: 3 लाख के लिए खाना बना था, आधा बच गया | BHOPAL MP NEWS

Updesh Awasthee
भोपाल। भाजपा के कार्यकर्ता महाकुंभ के लिए करीब साढ़े तीन लाख लोगों के हिसाब से खाना तैयार बनवाया गया था लेकिन आधा खाना बच गया। समापन के बाद लोग वापसी में रास्ते के लिए कुछ खाना ले गए बावजूद करीब एक लाख लोगों के हिस्से का खाना बच गया। अब इसे नगर निगम के अमले ने जमीन में गड्ढे खुदवाकर खाने को डिस्पोज कर दिया। 

इसके लिए निगम ने किचन के पीछे दर्जन भर गड्ढे बनाए, जिसमें मैजिक वाहनों से बचे खाने को डाला गया। इसके बाद जेसीबी से मिट्टी से ढक दिया गया। निगम अधिकारियों का कहना है कि इससे खाद बनेगी। हालांकि निगम अमले की एक बड़ी लापरवाही यह रही कि इन गड्ढों में पानी के पाउच के अलावा प्लास्टिक वेस्ट को भी इसी में डाल दिया गया। 

वहीं कार्यक्रम स्थल में निगम ने एचओ और एएचओ सहित जोनों से 50-50 कर्मियों वाले सफाई अमले को तैनात किया था। निगम के 12 ट्रक और 30 मैजिक वाहनों से कचरे को खंती तक पहुंचाया गया।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
भोपाल समाचार से जुड़िए
कृपया गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें यहां क्लिक करें
टेलीग्राम चैनल सब्सक्राइब करने के लिए यहां क्लिक करें
व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए  यहां क्लिक करें
X-ट्विटर पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
फेसबुक पर फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें
समाचार भेजें editorbhopalsamachar@gmail.com
जिलों में ब्यूरो/संवाददाता के लिए व्हाट्सएप करें 91652 24289

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!