कौन सी कांग्रेस, कितनी कांग्रेस और कैसी कांग्रेस: शिवराज सिंह | MP NEWS

भोपाल। उधर कमलनाथ तय मानकर बैठे हैं कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है और वो मुख्यमंत्री होंगे और इधर सीएम शिवराज सिंह ने अपने मुकाबले में कांग्रेस के अस्तित्व से ही इंकार कर दिया। बीबीसी को दिए एक इंटरव्यू में शिवराज सिंह ने पूछा: कौन सी कांग्रेस, कितनी कांग्रेस और कैसी कांग्रेस। ये उनका मसला है, वो जानें। मैं तो यही कहूंगा कि मेरी शुभकामनाएं उनके साथ हैं। पत्रकार ने सवाल किया था कि कांग्रेस अब तक आपका मुकाबला नहीं कर पाई है, कोई एक वजह बतानी हो तो क्या बताएंगे?

इन्वेस्टर्स समिट से 2 लाख करोड़ रुपए आया है: शिवराज सिंह

इन्वेस्टर्स समिट के सवाल पर शिवराज सिंह ने बताया कि इन्वेस्टर्स समिट 2016 में किया था, उससे पहले 2014 में भी किया था। दो लाख करोड़ रुपए से ज़्यादा का निवेश राज्य में आया है। इंदौर में टीसीएस और इंफोसिस के कैंपस बनकर तैयार हो गए हैं। आप देख सकते हैं। इसके अलावा टेक्सटाइल और ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी निवेश तेज़ी से बढ़ा है।

व्यापमं घोटाला मैने उजागर किया था: शिवराज सिंह

व्यापमं घोटाले का जिक्र आने पर शिवराज सिंह ने कहा ये घोटाला मैंने उजागर किया था। कांग्रेस के ज़माने में पारदर्शिता नहीं थी, परीक्षा नहीं होती थी, नेताओं के स्लिप पर एडमिशन होता था। मैंने उसे पकड़ा और गड़बड़ी को रोका। जो लोग दोषी थे उन पर कार्रवाई हुई। कांग्रेस ने इसे अनावश्यक मुद्दा बनाने की कोशिश की, लेकिन जनता के सामने पूरा सच आ चुका है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !