GWALIOR: भाजपा नेता अनूप कसोरिया रेप के मामले में गिरफ्तार | MP NEWS

ग्वालियर। भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अनूप करोसिया को बलात्कार के मामले में गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता ने लिफ्ट देने के बहाने उसे अपनी सफारी कार में बिठाया और गंदी हरकतें कीं। भाजपा नेता की कार में काली फिल्म चढ़ी थी इसलिए वो अंदर संघर्ष करती रही लेकिन बाहर किसी को पता नहीं चला। फिर नेता उसे एक सूने मकान में ले गया और बलात्कार किया। बताया गया है कि अन्नू करोसिया, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रभात झा के समर्थक हैं। 

पुलिस के अनुसार गुरुवार शाम को झांसी रोड पुलिस थाना पहुंची एक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई है। उसने बताया कि अनूप करोसिया भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष है। महाराज बाड़े जाने के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रही थी। इसी दौरान वहां अनूप करोसिया सफारी कार से वहां आया और महिला से परिचित होने का हवाला देकर उसे छोड़ने का कहकर गाड़ी में बैठा लिया। महिला के गाड़ी में बैठने के बाद अनूप करोसिया चिरवाई की ओर ले गया। महिला ने बताया कि उसने विरोध किया लेकिन अनूप ने गाड़ी नहीं रोकी और शीशे पर काली फिल्म चढ़ी होने के कारण कोई राहगीर भी कुछ नहीं देख पाया। इसके बाद अनूप ने उसे एक सूूने मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। 

गुरुवार को किसी तरह हिम्मत कर महिला झांसी रोड थाने पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। महिला की शिकायत के आधार पर पुलिस ने चिरवाई स्थित उस मकान में जाकर घटना की तस्दीक की। मेडीकल में दुष्कर्म होना पाया गया। महिला की शिकायत पर अनूप करोसिया के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया। मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने गुरूवार रात को अनूप करोसिया को उसकी सफारी कार के साथ हिरासत में लिया। कार के आगे भाजपा के झंडे का रंग और उपाध्यक्ष लिखा हुआ है। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !