प्यार में पागल UP का युवक: BHOPAL में 12 घंटे तक बंधक बनाकर रखा लड़की और परिवार | LOVE STORY

भोपाल। बॉलीवुड में मॉडलिंग करने वाली एक युवती के प्यार में अलीगढ़ यूपी का एक युवक इस कदर पागल हुआ कि उसने युवती और उसके माता पिता को बंधक बना लिया। सुबह 7 बजे से लेकर शाम 7:30 बजे तक मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में यह हाईप्रोफाइल ड्रामा चला। युवक के पास अवैध रिवाल्वर भी थी। किडनैपिंग की घटना 5वीं मंजिल पर हुई अत: पुलिस को रेस्क्यू करने में काफी परेशानी आई। अंतत: पुलिस की कोशिशें सफल हो ही गई। सारे दिन टीवी पर यही खबर चलती रही। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। लड़की के हाथ और पैर में चोट आई है। वह बीएसएनएल के पूर्व एजीएम की बेटी है।

एसपी राहुल लोढ़ा ने बताया कि पुलिस ने अंदर जाने की कोशिश की तो लड़के ने एक एसआई पर कैंची से हमला कर दिया था। उसके पास एक कट्टा और चाकू भी था। लड़के का नाम रोहित सिंह है और वह अलीगढ़ उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। वह मुंबई में मॉडलिंग करता था और यहीं उसकी युवती से मुलाकात हुई। वह युवती से शादी करना चाहता है।

वीडियो कॉल के जरिए दिनभर बातें करता रहा 
रोहित दिनभर वीडियो कॉलिंग के जरिए मीडिया से बात करता रहा। युवक का दावा है कि वह गुरुवार रात 11.30 बजे कमरे में आया। उधर, युवती के परिवार का कहा कि युवक 7 बजे कमरे में घुसा था। रोहित ने एक वीडियो में आरोप लगाया- पुलिस ने कमरे में घुसकर मारपीट की। चाकू और डंडों से हम दोनों पर हमला किया। बाद में उसने पानी, मोबाइल चार्जर और कॉटन मांगा, जो उसे बाल्टी के जरिए दिया गया। इसके बाद उसने विक्ट्री साइन और कलाई दिखाई।

रोहित के पिता भोपाल के लिए निकले:
लड़के ने शर्त रखी थी कि जब तक उसके पिता नहीं आते, वो दरवाजा नहीं खोलेगा। पुलिस ने बताया कि युवक के पिता अलीगढ़ से भोपाल के लिए निकल चुके हैं। इसबीच, एक वीडियो कॉल में लड़की नजर आई। रोहित ने दावा किया था कि लड़की ठीक है और दोनों ने शादी के लिए स्टाम्प पेपर साइन कर चुके हैं।

लड़की ने छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया था:
लड़की ने फरवरी में रोहित के खिलाफ घर में घुसकर छेड़छाड़ की शिकायत मिसरोद थाने में दी थी। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, लेकिन अगले ही दिन उसे जमानत मिल गई थी।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com
संबंधित समाचार: 
BHOPAL की पॉश कॉलोनी में युवक ने युवती को बंधक बनाया | MP NEWS

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !