MP IAS अधिकारियों के तबादले एवं पदभार बदले | TRANSFER LIST & Change of post

महेश दुबे/भोपाल। राज्य शासन द्वारा भारतीय प्रशासनिक सेवा के 4 अधिकारियों की नई पद-स्थापना के आदेश आज जारी किये गये। आदेश के अनुसार: श्रीमती सलीना सिह वि.क.अ.-सह-मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश तथा पदेन अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग को अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग, 
डॉ. एम. मोहन राव विशेष कर्त्तव्यथ अधिकारी, मध्यप्रदेश, मंत्रालय को प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, 

श्री वी.एल. कांताराव प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग (अतिरिक्त प्रभार) तथा आयुक्त, उद्योग एवं प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम को मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश एवं पदेन प्रमुख सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन कार्य के लिये) तथा 
श्री लोकेश कुमार जाटव, संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, स्कूल शिक्षा विभाग तथा प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य पुस्तक निगम (अतिरिक्त प्रभार) को अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, मध्यप्रदेश पदेन अपर सचिव, मध्यप्रदेश शासन, विधि एवं विधायी कार्य विभाग (केवल निर्वाचन कार्य के लिये) पदस्थ किया गया है।

जारी आदेश में श्रीमती सलीना सिंह, द्वारा अपर मुख्य सचिव, मध्यप्रदेश शासन, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग का कार्यभार ग्रहण करने पर श्री अशोक शाह, प्रमुख सचिव मध्यप्रदेश शासन, सामाजिक न्याय एवं नि:शक्तजन कल्याण विभाग केवल प्रमुख सचिव, कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग के अतिरिक्त प्रभार से मुक्त होंगे।

डॉ. राजेश कुमार राजौरा, प्रमुख सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग तथा उद्यानिकी एवं खाद्य प्र-संस्करण विभाग (अति. प्रभार) को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक प्रमुख सचिव, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग एवं आयुक्त, उद्योग तथा प्रबंध संचालक, लघु उद्योग निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।

श्री अनिल सुचारी, अपर मिशन संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र को अपने वर्तमान कर्तव्यों के साथ-साथ अस्थाई रूप से आगामी आदेश तक संचालक, राज्य शिक्षा केन्द्र एवं प्रबंध संचालक, मध्यप्रदेश पाठ्य-पुस्तक निगम का प्रभार अतिरिक्त रूप से सौंपा जाता है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !