RAHUL GANDHI से मिलकर आत्मविश्वास से भरे नजर आए KAMAL NATH | MP NEWS

भोपाल। प्रदेश अध्यक्ष पद पर नियुक्ति के बाद पहली बार राहुल गांधी और कमलनाथ के बीच मध्यप्रदेश की राजनीति, कांग्रेस और चुनावी समीकरणों को लेकर बात हुई। खबर आ रही है कि इस मीटिंग के बाद कमलनाथ काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। माना जा रहा है कि सीएम कैंडिडेट के मामले पर अब राहुल गांधी का भी मन बदल गया है। मध्यप्रदेश में अब कमलनाथ ही सीएम कैंडिडेट माने जाएंगे चाहे इसकी घोषणा हो या ना हो। सूत्रों का कहना है कि कमलनाथ ने राहुल गांधी को आश्वस्त किया है कि मध्यप्रदेश में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित है। 

इस मीटिंग में राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव टिकट वितरण और मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा पर चर्चा की। बैठक में कांग्रेस और बहुजन समाज पार्टी के बीच गठबंधन पर भी बात हुई। और इसे तय माना जा रहा है। अभी ये तय नहीं है कि सीटों का बंटवारा किस आधार पर होगा। कांग्रेस बसपा को कितनी सीटें देगी। सूत्रों का कहना है कि चुनाव से पहले राहुल गांधी मध्य प्रदेश में दो-तीन बड़ी सभाएं कर सकते हैं।

खबर आ रही है कि राहुल गांधी से हुई मुलाकात के बाद कमलनाथ काफी आत्मविश्वास से भरे नजर आए। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने प्रदेश कांग्रेस का जो फीडबैक राहुल गांधी को दिया है उससे वह संतुष्ट हैं। राहुल गांधी की मंदसौर रैली के बाद बने प्रदेश में बने माहौल पर चर्चा हुई। बताया जा रहा है कि कमलनाथ ने राहुल गांधी से चुनाव से पहले मध्य प्रदेश में भोपाल, ग्वालियर, जबलपुर और इंदौर में जन सभाए करने कहा है। हालांकि राहुल गांधी ने अभी प्रदेश आने का आश्वासन नहीं दिया है लेकिन ये तय माना जा रहा है कि चुनाव से पहले प्रदेश में राहुल की सभाएं होंगी। चुनाव से पहले सोनिया गांधी भी मध्य प्रदेश आ सकती है।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !