मप्र पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ ने किया आंदोलन का ऐलान | MP NEWS

भोपाल। विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस बल की पांच सूत्रीय मांगो को लेकर मध्यप्रदेश पुलिस कर्मचारी सहयोग संघ 11 अगस्त 2018 को यादगार शाहजहानी में विशाल जन आंदोलन करेगा। संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. जावेद इकबाल ने बताया कि मध्यप्रदेश शासन विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस बल की विगत 12 वर्षो से अनदेखी कर रहा है। वर्तमान मंहगाई को देखते हुए विशेष सशस्त्र बल एवं पुलिस बल के वेतन ग्रेड पे आरक्षक 2400, प्रधान आरक्षक 2800, सहायक उपनिरीक्षक 3600, उपनिरीक्षक 4200 एवं निरीक्षक 4800 होना चाहिए। अन्य भत्ते जैसे पौष्टिक आहार 3000, वर्दी भत्ता 3000, वर्दी धुलाई भत्ता 600, वाहन भत्ता 3000, एस.ए.एफ. भत्ता 3000 रुपये होना चाहिए।

डॉ. जावेद इकबाल ने विशेष सशस्त्र बल और पुलिस बल में पुन: रोटेशन प्रणाली आरंभ की जावे। विशेष सशस्त्र बल की कंपनियों को पांच वर्ष के लिए स्थायी किया जावे। प्रदेश की सभी बैरिकों को सर्व सुविधायुक्त बनाया जावे। शासकीय कार्य हेतु आवागमन के लिए रेल्वे वारंट को तत्काल आरक्षण की व्यवस्था दी जावे।

डॉ जावेद इकबाल ने चेतावनी दी है उनकी मांगे नही मानी जाती है तो 11 अगस्त को पुलिस के सम्मान में पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में जनमानस, बुद्धिजीवी महिला एवं पुरुष शामिल होकर सरकार से ग्रेड पे बढाने सहित पांच सूत्रीय मांगो के लेकर विशाल जन आंदोलन करेंगे। आंदोलन के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी एवं गृह मंत्री भूपेन्द्र सिंह जी को ज्ञापन सौंपा जायेगा।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !