देशद्रोही: भोपाल में गिरफ्तारी देंगे दिग्विजय सिंह | MP ELECTION NEWS

भोपाल। सीएम शिवराज सिंह ने मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह को देशद्रोही कहा था। अब वो गिरफ्तारी देने भोपाल आ रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह द्वारा उन पर लगाये देशद्रोह के आरोप पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि यदि मैं देशद्रोही हूं तो मुझे देशद्रोह कानून के अनुरूप कड़ी से कड़ी सजा दी जाये। 

प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष एवं संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर के अनुसार दिग्विजय सिंह देशद्रोह के आरोप पर आगामी गुरूवार 26 जुलाई को पूर्वान्ह ग्यारह बजे प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से टी.टी. नगर थाने अपनी गिरफ्तारी देने जायेंगे। इस दौरान हजारों कांग्रेस कार्यकर्ता भी उनके साथ होंगे। 

दिग्विजय सिंह ने कहा है कि जिस पार्टी में एक भी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी नहीं है, जिनके परिवार का कोई भी सदस्य स्वतंत्रता संग्राम के दौरान या आतंकवाद के चलते शहीद नहीं हुआ हो, उस पार्टी के प्रतिनिधियों ने देशवासियों को देशद्रोह और राष्ट्रभक्ति का सर्टिफिकेट देने के स्वयंभू होने का ठेका ले लिया है। वे किस हैसियत से देश के किसी भी व्यक्ति को अपने हिसाब से देशद्रोह का प्रमाण पत्र दे सकते हैं। 
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !