BJP 2019 के बाद भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ बना देगी: शशि थरूर | NATIONAL NEWS

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता शशि थरूर का कहना है कि अगर अगले चुनाव में भाजपा सत्ता में आई तो वह संविधान बदल देगी और भारत को ‘हिंदू पाकिस्तान’ में परिवर्तित कर देगी। थरूर ने कहा कि संघ परिवार के सभी विचारक चाहते थे कि भारतीय संविधान को त्याग दिया जाए। तिरुवनंतपुरम से कांग्रेस सांसद थरूर ने कहा, ‘‘भाजपा सरकार को बड़े बदलाव के लिए संविधान संशोधन की जरूरत होगी। इसके लिए उसे लोकसभा और राज्यसभा में दो-तिहाई बहुमत और आधे राज्यों में बहुमत की जरूरत है। एनडीए सहयोगियों के साथ उनके पास लोकसभा में दो-तिहाई बहुमत है। उनके पास आधे से ज्यादा राज्य हैं। केवल राज्यसभा में बहुमत नहीं है। लेकिन चार-पांच वर्षों में वे राज्यसभा में भी बहुमत हासिल कर सकते हैं।

हिंदू राष्ट्र के लिए संविधान बनाएगी भाजपा: 
थरूर ने कहा, ‘‘जैसे ही भाजपा तीनों ताकत हासिल कर लेती है, वह मौजूदा संविधान को उखाड़ फेंकेगी और एक नया संविधान लिखेगी। उनका नया संविधान हिंदू राष्ट्र के अनुरूप होगा। वे अल्पसंख्यकों के लिए समानता वाले अधिकार हटा देंगे। फिर भारत एक ‘हिंदू पाकिस्तान’ होगा और ये वो भारत नहीं होगा जिसके लिए गांधी, नेहरू और स्वतंत्रता सेनानी आजादी की लड़ाई लड़े थे।

भाजपा ने कहा- कांग्रेस बेशर्म है: 
थरूर के बयान पर भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने कहा, ‘‘थरूर कहते हैं कि 2019 में भाजपा सत्ता में अाई तो भारत हिंदू-पाकिस्तान बन जाएगा। बेशर्म कांग्रेस भारत को बदनाम करने और हिंदुओं का अपमान करने का कोई मौका नहीं छोड़ती। हिंदू आतंकियों से लेकर हिंदू पाकिस्तान तक पाकिस्तानियों को खुश करने वाले कांग्रेस के बयान अतुलनीय हैं।
मध्यप्रदेश और देश की प्रमुख खबरें पढ़ने, MOBILE APP DOWNLOAD करने के लिए (यहां क्लिक करेंया फिर प्ले स्टोर में सर्च करें bhopalsamachar.com

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Accept !